Mehndi ka rang gehra kaise kare: सावन आते ही तीज-त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। कोई भी खास मौका हो महिलाओं में सजने-संवरे की होड़ सी रहती है। कोई रंगबिरंगे कपड़े तो कोई ज्वेलरी पहनकर इठलाता है तो किसी के हाथों पर सुंदर-सुंदर मेहंदी रची नजर आती है। मेहंदी लगाने का अधिकांश महिलाओं को शौक होता है। कोई तीज-त्योहार तो कोई पूजा-पाठ में हाथों को हिना से सजाती हैं।

लेकिन कुछ महिलाओं की शिकायत होती है कि उनकी मेहंदी का रंग गाढ़ा गहरा नहीं रचता है। या फिर मेहंदी लगाने के कुछ दिन बाद ही उतर जाती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपकी मेहंदी में रंग गहरा आएगा। इतना ही नहीं हिना आपके हाथों पर लंबे समय तक रहेगी। सावन समेत तीज, रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों पर ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।

कम से कम 5 घंटे जरूर लगाएं मेहंदी

मेहंदी लगाने के बाद उसे कम से कम 5 घंटे जरूर रचाएं। तभी इसका रंग गहरा आता है। मेहंदी तभी लगाएं जब कोई काम न आएं। जल्दबाजी में मेहंदी हटाने से इसका रंग अच्छा नहीं आएगा।

लौंग से मिलेगा गहरा रंग

मेहंदी का रंग डार्क या काला करने के लिए आप लौंग का इस्तेमाल करें। इसके लिए मेहंदी हटाने के बाद फ्राइंग पैन या तबे पर लौंग की कुछ कलियां डालें। इससे जब धुआं निकलने लगे तब हाथों को उसके ऊपर रखें। धुआं अपने हाथों पर आने दें। इससे आपको रंग गहरा मिलेगा।

सरसों का तेल

अगर आप चाहते हैं कि आपकी मेहंदी का रंग गहरा आए तो मेहंदी छुड़ाने के बाद तुरंत सरसों का तेल लगाएं। मेहंदी हटाने के बाद कम से कम 10 घंटे तक हाथों पर पानी डालने से बचें। साबुन तो भूलकर भी लगाएं। ऐसा करने से आपकी मेहंदी डार्क रचेगी। इसके साथ ही लंबे समय तक हिना आपके हाथों से नहीं हटेगी।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: बारिश में लकड़ी की चौखट या दरवाजे फूलने पर करें ये काम, कारपेंटर को बुलाने की नहीं पड़ेगी जरूरत