Winter Bathing Tips: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में इस मौसम में कई लोगों के लिए नहाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, इस मौसम में कई लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, फिर भी कई लोग सही तरीके से नहीं नहाते हैं या फिर उन्हें नहाने का सही तरीका पता नहीं होता है। ऐसे में आज हम इस लेख में सद्गुरु द्वारा बताए गए तरीकों के बारे में बताएंगे कि सही तरह से कैसे नहाते हैं।

सही से कैसे नहाएं?

सद्गुरु के मुताबिक, पुराने समय में तालाब या फिर नदी में नहाने की परंपरा थी, जिसमें लोग सीधे डुबकी लगाते थे। तालाब या फिर नदी में डुबकी लगाने से सिर तुरंत भीग जाता था और शरीर का तापमान तुरंत कम हो जाता था। वहीं, इसकी परंपरा धीरे-धीरे कम होती गई और लोग नदी और तालाबों में नहाना छोड़ दिए और घरों में ही नहाने लगे। सद्गुरु कहते हैं कि हमेशा सिर से नहाना चाहिए और पानी सबसे पहले सिर पर डालना चाहिए।

इस तरह नहाना हो सकता है खतरनाक

दरअसल, सिर पर पानी डालने से सिर तुरंत ठंडा हो जाता है। वहीं, कई लोग होते हैं कि नहाते समय पानी सिर पर नहीं डालकर पैरो या फिर शरीर पर डालते हैं। ऐसे में यह खतरनाक हो सकता है। पानी सिर पर नहीं डालकर शरीर पर डालने से गर्मी सिर की ओर चढ़ती है, जो स्वस्थ के लिए सही नहीं होता है।

सर्दी में नहाने के लिए कौन सा पानी चाहिए?

सर्दी के मौसम में नहाना काफी मुश्किल होता है। इस मौसम में नहाने के लिए गुनगुना पानी सबसे बेस्ट होता है। गुनगुना पानी न तो अधिक गर्म होता है और न ही अधिक ठंडा। इससे नहाने से त्वचा को नुकसान भी नहीं होता है और शरीर को आराम मिलता है।