How to Avoid Sleep While Studying: आने वाला कुछ माह बच्चों के लिए काफी चैलेंजिंग होने वाला है। अगले दो से तीन माह में कई सारे परीक्षा होने वाला है। हालांकि, परीक्षा के समय जाग कर पढ़ाई करना काफी मुश्किल भरा होता है। इस समय बच्चे एग्जाम की तैयारी जोर-शोर से करते हैं। कई बार पढ़ाई करते समय बच्चे सही से सो नहीं पाते हैं, जिसके कारण उन्हें पढ़ाई करते समय या फिर परीक्षा हॉल में ही नींद आने लगती है। ऐसे में पढ़ाई करते समय नींद न आए उसके लिए हम कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं।
पढ़ाई करते समय लें ब्रेक
पढ़ाई करते समय नींद आना एक आम समस्या है। हालांकि, इसको दूर भी किया जा सकता है। अगर आप लंबे समय तक लगातार बैठ कर पढ़ाई कर रहे हैं तो यह सेहत के साथ-साथ पढ़ाई की क्वालिटी को भी घटाता है। लंबे समय तक पढ़ाई करने के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेना चाहिए। आप हर आधे घंटे की पढ़ाई के बाद पांच मिनट का ब्रेक ले सकते हैं।
कॉफी या चाय का करें सेवन
पढ़ाई करते समय नींद आ रही है तो आप कैफीन वाले कुछ चीजों को ले सकते हैं या फिर पी सकते हैं। आप इस समय चाय या कॉफी भी पी सकते हैं। इससे पीने से सतर्कता बढ़ती है और दिमाग सही से फोकस कर पाता है। वहीं इसका सेवन पर्याप्त मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक पीने से यह आपका ध्यान भटका सकता है।
पर्याप्त मात्रा में लें नींद
छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करने के लिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में नींद लेना चाहिए। बच्चों को छह से आठ घंटा जरूर सोना चाहिए। अगर रात में नींद पूरी नहीं होती है तो पढ़ाई के दौरान नींद आ सकती है। वहीं, बच्चों को अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम को भी शामिल करना चाहिए। एक्सरसाइज करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। आप पढ़ाई के बीच में भी हल्का व्यायाम कर सकते हैं। आप इस समय जॉगिंग या स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं।
Happy New Year 2025 Resolution: हेल्थ से लेकर करियर तक… बड़े काम के हैं ये न्यू ईयर रेजलूशन