नवंबर का महीना खत्म होने को है। इसके साथ ही अब धीरे-धीरे ठंड का एहसास भी बढ़ने लगा है। खासकर रात के समय सर्दी ज्यादा बढ़ जाती है, ऐसे में लोग एक बार बिस्तर पर जाने के बाद उठना कम ही पसंद करते हैं। हालांकि, परेशानी तब बढ़ जाती है जब आप एकदम गहरी नींद में सो रहे हों और अचानक तेज पेशाब आने के चलते आपकी नींद खुल जाए। इतना ही नहीं, कई लोग तो सर्दी के मौसम में रात के समय बार-बार पेशाब जाने से परेशान रहते हैं।

वहीं, ऐसा होने पर नींद में खलल पड़ने लगती है, जिससे फिर अगले दिन वे खुद को सुस्त और थका हुआ महसूस करने लगते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप रात में पेशाब आने की परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

इससे पहले समझ लेते हैं कि आखिर सर्दी के मौसम रात में बार-बार पेशाब क्यों आता है?

दरअसल, आमतौर पर ह्यूमन बॉडी का टेंपरेचर 37 डिग्री सेल्सियस के करीब होता है। हालांकि, जैसे-जैसे सर्दी का मौसम बढ़ता है, तो हमारी बॉडी सही तापमान को बनाए रखने के लिए अधिक मात्रा में ब्लड सर्कुलेशन करने लगती है। इस स्थिति में हार्ट बहुत तेजी से और जल्दी-जल्दी पंप करता है। यानी ठंड का एहसास ज्यादा होने पर हमारे शरीर में ब्लड सामान्य से तेज गति में सर्कुलेट हो रहा होता है। इस स्थिति में बॉडी ऑर्गन्स भी अधिक तेजी से काम करते हैं और यही बात किडनी पर भी लागू होती है। शरीर में चल रहे इस बदलाव के कारण किडनी भी अधिक तेजी से काम करती है, जिससे आपको पेशाब जल्दी-जल्दी आने लगता है।

ऐसे में साफ है कि रात के समय बार-बार पेशाब आने से बचने के लिए आपको शरीर को गर्म रखने की जरूरत होती है।

कैसे रखें बॉडी को गर्म?

इसके लिए आप सोने से पहले हल्दी वाला गर्म दूध पी सकते हैं या दूध में जायफल मिलाकर पी सकते हैं। ये आपकी बॉडी को गर्म रखने के साथ-साथ सेहत को भी कई फायदे पहुंचाते हैं। साथ ही दूध में हल्दी या जायफल मिलाकर पीने से नींद भी अच्छी आती है। इसके अलावा आप गर्म और आरामदायक कपड़े पहनकर सो सकते हैं, ताकि आपको सोते समय ठंड का एहसास ज्यादा न हो। ये आसान टिप्स आपको सुकून भरी नींद पाने में मदद कर सकती हैं।

इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- सोने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं?

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।