Multani mitti: गर्मियों में तेज धूप से स्किन झुलस जाती है। पसीना ज्यादा आने की वजह से चेहरे पर पिंपल्स होने लगती है। मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये न केवल त्वचा को मॉइश्चराइज करती है, बल्कि स्किन में नेचुरल ग्लो भी लाती है। यह एक ऐसी प्राकृतिक चीज है जिससे स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का हल हो सकता है। टैनिंग हो या फिर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स, इन सभी प्रॉब्लम को मुल्तानी मिट्टी कम करती है। अगर आप भी गर्मियों में कील-मुंहासों से परेशान रहते हैं तो यहां बताए उपाय आपके काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
क्या मुल्तानी मिट्टी पिंपल्स दूर करती है?
मुल्तानी मिट्टी में कूलिंग इफेक्ट होता है। इसलिए गर्मियों में इसे चेहरे पर लगाना काफी फायदेमंद होता है। तेज धूप की वजह से गर्मियों में स्किन पर रेडनेस और जलन होने लगती है। मुल्तानी मिट्टी इसे कम करने में मदद करती है। इसे लगाने से कील-मुंहासों सही होते हैं। साथ ही दाग-धब्बों के निशान भी हल्के होते हैं। इतना ही नहीं यह टैनिंग को रिमूव करने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करने से चेहरे पर मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल हटता है और त्वचा पर निखार आता है।
मुल्तानी मिट्टी से पिंपल्स कैसे ठीक करें?
गर्मियों में पिंपल्स को दूर करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर करीब 15 के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर जमा एक्ट्रा ऑयल हट जाएगा। पिंपल्स की दिक्कत दूर होने लगेगी।
गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर कैसे लगाएं?
गर्मियों में चेहरे पर टैनिंग हो जाती है और निखार भी कहीं गायब सा हो जाता है। ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी में चंदन पाउडर मिलाकर लगा सकती हैं। इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल लें। सभी चीजों को मिलाकल करीब 15 मिनट चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी। मुंहासे दूर होंगे। चेहरे की रंगत साफ होगी।