Coconut Oil on Face: सर्दी के मौसम में ठंडी हवाओं और कम नमी के कारण त्वचा का रूखापन काफी बढ़ जाता है। ऐसे में चेहरे पर नमी बनाए रखना बहुत जरूरी हो जाता है। वहीं, चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। हालांकि, आप नारियल तेल को भी चेहरे पर लगा सकते हैं। यह एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है, जो त्वचा को मुलायम बनाने के साथ-साथ स्किन को फटने से भी बचाता है।

वहीं, चेहरे पर नारियल तेल को सही तरीके से लगाना काफी जरूरी होता है। कई बार लोग स्किन पर नारियल तेल को सही से नहीं लगाते हैं, जिससे स्किन ऑयली हो जाती है या फिर पिंपल्स की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप यहां से देखकर इसका सही उपयोग कर सकते हैं।

सही नारियल तेल का करें चयन

चेहरे पर नारियल तेल लगाने से पहले सबसे जरूरी है कि सही तेल चुना जाए। आज के समय में मार्केट में मिलावटी तेल धड़ल्ले से मिल रहे हैं। ऐसे में मिलावटी तेल लगाने से स्किन को काफी नुकसान पहुंच सकता है। आप इसके लिए ऑर्गेनिक या कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल का ही इस्तेमाल करें।

चेहरे पर नारियल तेल कैसे लगाएं?

  • चेहरे पर नारियल तेल लगाने के लिए सबसे पहले स्किन को अच्छी तरह से साफ कर लें। आप हल्के फेसवॉश से चेहरे को धो सकते हैं। इससे धूल-मिट्टी और अतिरिक्त तेल हट जाएगा।
  • इसके बाद आप तेल को अपने हाथों पर लगाएं। अब इसे दोनों हाथों में हल्के से रगड़ें और स्किन पर लगाएं। आप नारियल तेल को चेहरे पर छोटे-छोटे डॉट्स की तरह भी लगा सकते हैं।
  • चेहरे पर तेल लगाने के बाद स्किन को हल्के हाथों से मसाज करें। उंगलियों की मदद से हल्के गोलाकार मूवमेंट में मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है। मालिश करते समय बहुत जोर से न रगड़ें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।