Walk after lunch: लंच के बाद अक्सर लोगों को सुस्ती महसूस होती या फिर नींद आती है। इसके अलावा कुछ लोगों का पेट फूल जाता है और फिर दिक्कत महसूस होने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको लंच के बाद कुछ चीजों को फॉलो करना चाहिए जो कि वजन घटाने के साथ बॉडी टोनिंग में मददगार है। तो आपको करना ये है कि दोपहर में खाना खाने के बाद टहलना है यानी वॉक करना। लेकिन सवाल ये है कि टहलना कितना है। क्योंकि ऑफिस में इतना समय नहीं होता कि आप बहुत ज्यादा वॉक करें। इसी प्रकार से घर में भी आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।
लंच के बाद कितना चलना चाहिए-How many steps we should walk after lunch
NIH के अनुसार अगर आप रोज ऑफिस जाते हैं और वहां लंच करते हैं तो आपको कम से कम 10 मिनट वॉक करना चाहिए। यानी 10 मिनट चलने के मतलब है1000 स्टेप्स (10 minute walk steps) चलना। 10,000 कदम चलने से एक औसत व्यक्ति की लगभग 400 से 500 कैलोरी बर्न हो सकती है।
घर पर हैं तो दोपहर का खाना खाने के बाद कितना चलना चाहिए-How many steps we should walk after lunch at home
NIH की रिपोर्ट की मानें तो अगर आप घर पर हैं और आपके पास समय है तो रोजाना लंच के बाद आपको 30 मिनट तक वॉक करना चाहिए। इससे आप लगभग 3000 कैलोरी बर्न कर सकते हैं और फिर आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।
लंच के तुंरत बाद वॉक करना शुरू करें
NIH के अनुसार लंच के लगभग 2 से 5 मिनट बाद वॉक करना शुरू करें। होता ये है कि भोजन के 30-60 मिनट बाद ग्लूकोज अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच जाता है, इसलिए ग्लूकोज के स्तर के अधिकतम स्तर पर पहुंचने से पहले ही चलना शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि एक बार इंसुलिन हार्मोन का प्रोडक्शन हुआ तो यह मोटापे के हार्मोन के रूप में भूमिका निभाता है। इसलिए यह माना जा सकता है कि जितनी जल्दी हो सके चलना शुरू करें नहीं तो आपका वजन बढ़ता तय है। तो लंच के बाद वॉक जरूर करें। अब आगे जानते हैं हाथों को सॉफ्ट और सुंदर कैसे बनाएं? ट्राई करें सर्दियों के लिए Instant Manicure का तरीका