Summer tips: गर्मी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। तेज धूप और लू ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। गर्मी में चिपचिपाहट और पसीने से लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में धूप से घर लौटने के बाद उन्हें ठंडे-ठंडे पानी से नहाने का मन करने लगता है। कई लोग सोचते हैं कि नहाने से उनके शरीर का टेंप्रेचर नॉर्मल हो जाएगा और उन्हें राहत महसूस होगी। लेकिन क्या आपको पता है आपकी ये गलती सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। तेज धूप से घर लौटने के बाद तुरंत नहाना सही नहीं है। आइए जानते हैं धूप से आने के बाद कितनी देर बाद शॉवर लेना चाहिए।
धूप से आकर तुरंत नहाने से क्या होता है?
जब भी कोई इंसान गर्मी में बाहर से घर पहुंचता है तो उसका बॉडी का टेंपरेचर बहुत बढ़ा हुआ होता है। ऐसे में तुरंत नहाने जाने के बाद जैसे ही शरीर पर ठंडा पानी डाला जाता है तो इससे एकदम से शरीर का तापमान कम हो जाता है। तापमान में तुरंत होने वाले इस बदलाव से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। शरीर को गर्म-सर्द महसूस होने के कारण बुखार, खांसी, गले में दर्द, जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
धूप से आने के बाद ठंडा पानी सिर पर न डालें
कई बार धूप से आने के बाद लोग सीधा बाथरूम में पहुंचकर ठंडा पानी सिर पर डाल लेते हैं। ये आदत आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए सही नहीं है। इससे ब्रेन फ्रीज तक हो सकता है। गर्म सिर में ठंडा पानी डालने से आप असहज महसूस कर सकते हैं।
धूप से आने के बाद कितनी देर में नहाना सही
जब भी आप धूप या गर्मी से बेहाल होकर घर पहुंचे तो सबसे पहले पंखे की हवा में अपने पसीने को सूखने दें। इसके बाद 20-30 मिनट का गैप रखकर ही नहाने के लिए जाएं। इस दौरान बहुत ज्यादा ठंडे पानी का यूज न करें। गर्मी में कोशिश करें कि आप नॉर्मल गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। ऐसा करने से बॉडी का टेंपरेचर नॉर्मल बना रहता है। साथ ही शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचता है।