आंवला पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। साथ ही शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, ऐन्थो साइनिन जैसे तमाम पोषक तत्व होते हैं। भारतीय गूजबेरी भी कहा जाता है। यह पाचन तंत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप रोजाना एक आंवला खाते हैं तो इससे आपकी सेहत में कई तरह के फायदे देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए आपको आंवला खाने का सही तरीका, फायदे और सावधनियों के बारे में पता होना चाहिए।

रोजाना एक आंवला खाने के फायदे

अगर आप अपनी डाइट में रोजाना एक आंवला शामिल करते हैं तो इससे आपके बालों और स्किन को काफी फायदा मिलेगा।
यह हेयर फॉल रोकने, बालों को मजबूत बनाने और बालों को काला करने में मदद करता है। स्किन को ग्लोइंग और यंग बनाता है।
इसमें विटामनिट सी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, इससे बार-बार बीमार पड़ने की दिक्कतें नहीं होती हैं।
फाइबर होने की वजह इसे खाने से गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं। कब्ज की परेशानी दूर रहती है।

आंवला खाने का सही तरीका (Best Ways to Consume Amla)

कच्चा आंवला: आप सुबह खाली पेट एक आंवला खा सकते हैं।
आंवला जूस: दिन की शुरुआत एक गिलास ताजा आंवला जूस से कर सकते हैं।
आंवला मुरब्बा: आंवले का मुरब्बा भी टेस्टी और हेल्दी विकल्प है।
सूखा आंवला चूर्ण: आंवले के चूर्ण को भी आप भोजन के बाद आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।

आंवला खाते समय इन सावधानियों को बरतें

आंवला का ज्यादा फायदा पाने के चक्कर में कभी भी आंवला का सेवन बहुत ज्यादा न करें। इससे पेट में जलन हो सकती है।
अगर आपको डाटबिटिज है तो डॉक्टर की सलाह पर इसे खाएं। सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें हैं तो इसका सेवन न करें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।