टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ बच्‍चों को ही नहीं बड़ों को भी बहुत पसंद आता है। शो की फेम बबिता जी यानि ‘मुनमुन दत्ता’ अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान देती हैं और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने पर विश्वास रखती हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी फिट बॉडी के भी लाखों प्रशंसक हैं। सिर्फ फिटनेस ही नहीं मुनमुन अपनी स्किन का भी खास ध्यान रखती हैं। हेल्दी स्किन के लिए वह घरेलू उपचारों का इस्तेमाल करती हैं। अगर आपको भी मुनमुन दत्ता जैसी फिट बॉडी और हेल्दी स्किन चाहिए तो कुछ आसान से टिप्स को फॉलो करें। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में-

मुनमुन करती हैं ये एक्सरसाइज: बबीता जी यानि ‘मुनमुन दत्ता’ रेगुलर एक्‍सरसाइज करती हैं। यही कारण है कि वह बिल्कुल फिट दिखती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह खुद को फिट रखने क लिए रोजाना जिम जाती हैं जहां वह कार्डियो, बॉक्सिंग और वेट ट्रेनिंग करती हैं। हालांकि उनके एक्सरसाइज करने का कोई निश्चित समय नहीं है। वह रोजाना लगभग डेढ़ घंटे एक्‍सरसाइज करती हैं। वेट ट्रेनिंग शरीर को टोन्‍ड रखने के लिए जरूरी होता है और कार्डियो शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है।

खाती हैं घर का बना खाना: रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन दत्ता को खाना बेहद पसंद है। इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने खुलासा किया था कि वह बहुत खाती हैं। लेकिन आमतौर पर मुनमुन जंक फूड्स बिल्कुल भी नहीं खाती हैं, उन्हें घर का बना खाना पसंद है। वह डाइटिंग भी नहीं करती हैं और सिर्फ हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं। हेल्दी डाइट आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

स्किन का ऐसे रखती हैं ध्यान: 32 साल की मुनमुन न सिर्फ फिट दिखती हैं, बल्कि उनकी स्किन भी काफी ग्लो करती है। इंटरव्यू के दौरान, मुनमुन ने बताया था कि वह अपनी स्किन के लिए बहुत अधिक बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उनमें मौजूद केमिकल्स स्किन के लिए नुकसानदायक होते हैं। उनकी ग्लोइंग स्किन के पीछे का राज है घरेलू नुस्खे। किचन में मौजूद चीजों का वह अधिक इस्तेमाल करती हैं। इनका स्किन पर कोई नुकसान भी नहीं होता है।