खूबसूरत चेहरा हर किसी का ध्यान आपकी ओर खीचता है। चेहरे की ऊपरी खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप करना एक कला है। अगर तरीके से मेकअप नहीं किया जाए तो चेहरा पुता हुआ दिखता है। मेकअप की बेस बनाने के लिए फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर मेकअप की बेस अच्छी बन जाए तो मेकअप नैचुरल दिखता है।
मेकअप की बेस बनाने के लिए फाउंडेशन, कंसीलर और क्रीम को अच्छे से चेहरे पर लगाना एक कला है। चेहरे पर फाउंडेशन और क्रीम की अच्छे से बेस बनाने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। ब्यूटी ब्लेंडर एक तरह का स्पंज होता है जो चेहरे पर किसी भी क्रीम या तरल मेकअप प्रोडक्ट को लगाने और उसे चेहरे पर मिक्स करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
मेकअप के साथ इसका इस्तेमाल करने से स्किन चिकनी और स्मूथ दिखती है। मेकअप के साथ इसका इस्तेमाल करने से मेकअप स्किन के रंग से मैच करता है और नैचुरल दिखता है। फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल परफेक्ट तरीके से करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल बेहद उपयोगी है। आइए जानते हैं कि ब्यूटी ब्लैंडर का इस्तेमाल कैसे करें।
मेकअप करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कैसे करें:
- ब्यूटी ब्लेंडर को किसी बर्तन में पानी लेकर उसमें भीगो दें। कुछ देर इसे पानी में भीगा रहने दें। स्पंज जितना पानी सोखेगा उतना ही वो असरदार होगा।
- इस मेकअप स्पंज का इस्तेमाल चेहरे पर फाउंडेशन, कंसीलर, सीरम और मॉइस्चराइज़र लगाने के लिए किया जा सकता है। मेकअप कर रही हैं तो सबसे पहले चेहरे पर क्रीम लगाएं और इस ब्यूटी ब्लैंडर की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें।
- चेहरे पर मेकअप करते समय इस ब्यूटी ब्लैंडर का इस्तेमाल करने से चेहरे पर मौजूद ओपन पोर्स कवर हो जाते हैं और चेहरे को फिनिशिंग लुक मिलता है।
- ब्यूटीब्लेंडर को गीला या सूखा दोनों तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप मेकअप कर रही हैं और चेहरे पर क्रीम या फाउंडेशन का इस्तेमाल कर रही हैं तो ब्यूटी ब्लैंडर का इस्तेमाल गीला कर के करें। गीले स्पंज से चेहरे पर फाउंडेशन लगाने के बाद फाउंडेशन स्किन में अच्छे से समा जाता है और अलग सा नजर नहीं आता।
- ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल मेकअप करने के लिए रगड़कर बिल्कुल भी नहीं करें। फाउंडेशन या क्रीम मिक्स करने के लिए इस स्पंज को हल्के हाथों से थपथपाकर इस्तेमाल करें। हल्के हाथों से इस स्पंज का इस्तेमाल मेकअप में करने से मेकअप का बेस बेहतर तरीके से बनेगा।