Relationship Tips: कहा जाता है कि समय के साथ चीजें बदल ही जाती हैं। यह रिश्तों पर भी लागू होता है। लंबे समय तक कोई भी रिश्ता पहले की तरह नहीं रह पाता है। रिश्तों में रूठना और मनाना दोनों चलता रहता है। हालांकि, कई बार रिश्तों में टकराव इस कदर तक बढ़ जाती है, जिसके कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच जाता है। वहीं, इन बातों को समय रहते नहीं सुलझाया जाए तो रिश्तों में लगातार उलझनें बढ़ती रहती हैं और रिश्ता टूट भी जाता है।
नाराज गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं?
कई बार प्रेमी-प्रेमिका के बीच भी यही होता है और बात इतनी हद तक बढ़ जाती है कि दोनों के बीच का रिश्ता कब टूट जाता है, पता ही नहीं चलता है। कहा जाता है कि किसी भी रिश्ते को बचाने के लिए लड़के आखिरी तक प्रयास करते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी गर्लफ्रेंड नाराज है और लाख कोशिशों के बाद भी वह नहीं मान रही है तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आप अपनी नाराज गर्लफ्रेंड को आसानी से मना सकते हैं।
गर्लफ्रेंड को मनाना…
अमिताभ बच्चन ने सही ही कहा है, डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। यह डायलॉग गर्लफ्रेंड पर पूरा फिट बैठता है। इसको आप अपनी नाराज गर्लफ्रेंड के लिए इस तरह से बोल सकते हैं- नाराज गर्लफ्रेंड को मनाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। जी हां, जब प्रेमिका नाराज होती है, तो आपकी बिल्कुल ही नहीं सुनती है। हालांकि, नाराज गर्लफ्रेंड को आप आसानी से मना सकते है।
नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के आसान तरीके
नाराजगी का कारण समझें
अगर आपकी भी गर्लफ्रेंड नाराज हो गई है तो आप उनकी नाराजगी का कारण समझने की कोशिश करें। आप उन्हें यह महसूस कराएं कि आप उनकी भावनाओं को महत्व देते हैं।
माफी मांगने में न करें देरी
नाराज गर्लफ्रेंड से माफी मांगने में देरी बिल्कुल नहीं करें। अगर गलती आपकी हो तो अपनी गर्लफ्रेंड से तुरंत माफी मांग लें। वहीं, माफी मांगते समय किसी भी तरीके का कोई बहाना न बनाएं। उन्हें यह भी फील कराएं कि यह गलती दोबारा नहीं होगी।
ईमानदारी से बनेगी बात
किसी भी रिश्ते को बचाने के लिए ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण होता है। अपनी गर्लफ्रेंड को यह बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और आप उनके बिना नहीं रह सकते हैं। उन्हें यह बताएं कि आपके बगैर सब कुछ अधूरा लगता है। आप उन्हें अपनी बातों से यह भरोसा दिलाएं कि आप ईमानदार हैं।
धैर्य रखना है जरूरी
रिश्तों में आए खटास के बाद चीजें पहले की तरह नहीं रहती है। ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड को थोड़ा समय दें। अगर आपकी गर्लफ्रेंड नाराज है तो उनकी भावनाओं को समझें और उन्हें समय दें। किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी या गुस्सा चीजों को और बिगाड़ सकता है। जब आपकी गर्लफ्रेंड नाराज हो तो उन पर बात करने का दबाव न डालें। अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो धीरे-धीरे चीजें सही हो जाएंगी।
एक दूसरे के साथ बिताएं समय
रिश्तों में आए खटास के बाद लोग एक दूसरे के साथ समय बिताना बंद कर देते हैं। ऐसे में चीजें और भी बिगड़ जाती है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड नाराज है तो आप उनके साथ समय बिताएं। आप इस दौरान अपनी पुरानी यादों को ताजा करें। हालांकि, कई बार कम और अन्य तरह की जिम्मेदारियों के कारण समय निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अपनी डेली बिजी लाइफ से कुछ समय निकाल कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जरूर बिताएं। आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं या फिर उन्हें कहीं दूर कॉफी पर ले जा सकते हैं।
छोटी-छोटी बातों पर न करें बहस
कई बार रिश्तों में लोग छोटी-छोटी बातों पर बहस करने लगते हैं, जो रिश्तों में आए खटास को और भी बढ़ा देता है। आप बातों को नजरअंदाज करना सीखें। छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। बहस के बजाए आप उन्हें समझने की कोशिश करें। आप बहस ना कर आप उनके साथ माहौल को हल्का करने के लिए उनके साथ मजाक करने की कोशिश करें। आप हमेशा सकारात्मक ऊर्जा को बनाएं रखें।
सरप्राइज देने में ना करें कोई कमी
नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए आप गिफ्ट का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप समय-समय पर उन्हें आप सरप्राइज दे सकते हैं। आप उनके लिए उनकी पसंदीदा चॉकलेट या फिर कोई और चीज उन्हें दे सकते हैं, जो उन्हें खुश करती हो। आप गिफ्ट के साथ एक प्यारा नोट भी लिख सकते हैं। आगे पढ़िएः क्यों टूटता है Long Distance Relationship?