Pudina ka tadka: हम सभी के घरों में तरह-तरह की चीजें बनती हैं और हर किसी की अपनी एक अलग रेसिपी होती है। जैसे कि आज हम बात करेंगे पुदीन के तड़के की जिसकी रेसिपी बेहद अलग है और इससे आप किसी भी चीज का स्वाद बदल सकते हैं। सुनने में भले ही आपको अजीब लगे लेकिन एक बार आपको भी इस तड़का रेसिपी (tadka recipe) को जरूर ट्राई करना चाहिए। दरअसल, पुदीने की तासीर भले ही ठंडी है लेकिन, इसका स्वाद और गंध किसी भी चीज में एक अलग टेस्ट जोड़ सकता है। कैसे, तो आइए आपको बताते हैं पुदीने का तड़का कैसे लगाएं और किस-किस चीज में लगाएं।

पुदीने का तड़का कैसे लगाएं-Pudina ka tadka kaise lagayen?

पुदीने का तड़का लगाने के लिए आपको पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल लेना है और फिर इसमें ताजी पुदीने की पत्तियों को कूटकर डालना है। इसके बाद तुरंत इसे उस चीज में डालें जिसमें कि आपको तड़का लगाना है और फिर इसे ढक दें। 5 मिनट बाद जब आप खोलेंगे तो उसमें से पुदीने की गजब की खुशबू आएगी और खाने में इसका मिंट वाला वो टेस्ट निकलकर आएगा।

पुदीना खाना पकाने में कैसे उपयोग किया जाता है-How are mint leaves used in cooking?

दाल में लगाएं पुदीने का तड़का

दाल में पुदीने का तड़का लगाने के लिए आपको दो काम करता है। पहले तो जब आप घी ले रहे हैं तड़का के लिए उसी वक्त इसमें पुदीने की पत्तियां, हींग और लौंग डालें। जैसे ही ये पकने लगे कि इसका तड़का दाल में लगा दें।

सब्जी में लगाएं पुदीने का तड़का

सब्जी में आप आसानी से पुदीने का तड़का लगा सकते हैं। खासकर कि लौकी, कद्दू और फिर आलू की सब्जी में इसका टेस्ट निखरकर आता है। तो सब्जी जब आप छौंक रहे हों तभी इसमें पुदीने का तड़का लगाएं।

uses of mint leaves in cooking

रायते में लगाएं पुदीने का तड़का

रायते में आप पुदीने का तड़का लगा सकते हैं। चाहे वो मिक्सड वेज वाला रायता हो या फिर लौकी या खीरे का रायता आप सभी में इसका तड़का लगा सकते हैं। तो आपको करना ये है कि तेल लें और इसे गर्म करें, इसमें पुदीने की पत्तियां डाल लें और जीरा डालें। फिर इससे रायते में तड़का लगाएं।

चटनी में लगाएं पुदीने का तड़का

चाहे नारियल की चटनी हो या फिर मूंगफली की चटनी हो आप पुदीने का तड़का लगा सकते हैं। जैसे आप तेल गर्म करते हैं और फिर इसमें काली सरसों डालते हैं उसी समय इसमें पुदीने की पत्तियां डालें और इससे तड़का लगाएं।

पुदीने का तड़का लगाने के फायदे-benefits of pudina ka tadka

पुदीने का तड़का लगाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देंगे। इससे दाल हो या फिर सब्जी आसानी से पच जाएगा। साथ ही पेट में गर्मी नहीं पैदा होगी और आप ब्लोटिंग व एसिडिटी से बचे रहेंगे। अब आगे जानते हैं बालों के लिए गर्म तेल कैसे बनाएं? फटाफट नोट करें दादी-नानी की बताई ये रेसिपी