Skin Care Tips: पानी हमारे जीवन के लिए सबसे जरूरी है। रोजाना हमें 8 – 10 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए, जिससे हमारे शरीर में सभी क्रियाएं सुचारू रूप से संचालित हो पाएं। पानी या तो गर्म पिएं या ठंडा, दोनों ही हमारे शरीर को हाइड्रेटेड और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन गर्म पानी का हमारे स्वास्थ्य पर ठंडे पानी की अपेक्षा ज्यादा अच्छा असर होता है। हमारे स्किन को सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में भी गर्म पानी कारगर सिद्ध होता है। आइए जानते हैं हमारे स्किन और चेहरे के लिए गर्म पानी कितना लाभकारी है –

शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है:  गर्म पानी पीने से हमारे शरीर का आंतरिक तापमान बढ़ जाता है और हमारा एंडोक्राइन सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है। इस कारण हमें पसीना होता है और पसीने के जरिए शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इससे हमारी त्वचा पर निखार आता है।

कील – मुहांसे से छुटकारा: गर्म पानी पीने से कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है। इससे हमारे चेहरे पर कील – मुहांसे नहीं होते और हम स्किन इंफेक्शन से दूर रहते हैं।

चेहरे पर आती है रंगत: गर्म पानी हमारे ब्लड फ्लो को स्वस्थ बनाता है और यह जान लेना जरूरी है कि ब्लड सर्कुलेशन हमारे स्वास्थ्य को हर तरह से प्रभावित करता है। हमारे स्किन पर भी इसका असर होता है। अगर हम गर्म पानी पीते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और यह हमारे चेहरे की रंगत को निखारने का काम करता है। हम चेहरे पर होने वाले दाग – धब्बों से बचे रहते हैं।

त्वचा को जवां बनाए रखता है: गर्म पानी हमारे स्ट्रेस लेवल को भी घटाता है। यह हमारे नर्वस सिस्टम को सही ढ़ंग से काम करने में मदद करता है जिससे हम स्ट्रेस से दूर सकारात्मक रहते हैं। इसका असर हमारे चेहरे व बाकी त्वचा पर होता है और हमारी त्वचा चमकदार और जवां बनी रहती है।

स्किन के नीचे जमे फैट को घटाता है: 2003 के एक अध्ययन के अनुसार, ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी पीना थर्मिक इफेक्ट्स के चलते लोगों को वजन घटाने में मदद करता है। हमारे स्किन के नीचे जमी अतिरिक्त वसा भी गर्म पानी पीने से कम होने लगती है। इस कारण त्वचा टोंड और सुंदर लगती है।