हम चेहरे की खूबसूरती का जितना ध्यान रखते हैं उतना ही हम अपने पैरों को नज़रअंदाज़ करते हैं। पैर हमारी बॉडी का अहम हिस्सा है जो हमें हमारी मंज़िल तक लेकर जाते हैं। बॉडी के इस अहम अंग की देखभाल करना बेहद जरूरी है। अगर पैरों की सही तरीके से देखभाल नहीं की जाए तो पैरों की खूबसूरती कम होती जाती है। पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए अक्सर हम पैडीक्योर का सहारा लेते हैं। पेडीक्योर करने से पैरों की गंदगी और डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं और पैर खूबसूरत दिखते हैं। पेडीक्योर करने से पैरों की रंगत में सुधार आता है और पैरों को रिलेक्स भी मिलता है। लेकिन आप जानते हैं कि पैरों की केयर करने के लिए और पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए सिर्फ पेडीक्योर ही नहीं होता बल्कि हॉट स्टोन पेडीक्योर भी बेस्ट ऑप्शन है।

ये पेडीक्योर छोटे साइज़ के स्टोन से किया जाता है जिनसे पैरों की मसाज होती है। मसाज करने से पहले इन स्टोन को गर्म किया जाता है। इस पेडीक्योर से पैरों पर बहुत अधिक दबाव नहीं पड़ता और पैरों को बेहद आराम मिलता है। इस हॉट स्टोन पेडीक्योर को करवाते समय तेल से मसाज की जाती है। हॉट स्टोन पेडीक्योर से पैर अधिक सॉफ्ट बनते हैं। पैरों के मसल्स और नर्व्स रिलैक्स महसूस करते हैं। आइए जानते हैं कि हॉट स्टोन पेडीक्योर से पैरों को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

तनाव होता है दूर:

हॉट स्टोन पेडीक्योर करने से तनाव से छुटकारा मिलता है। इस पेडीक्योर को कराने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और तनाव कम होता है। इसे कराने से नसें शांत रहती है और दर्द से राहत मिलती है। अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत अधिक थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो हॉट स्टोन पेडीक्योर करवा सकते हैं।

एनर्जी होती है बूस्ट:

हॉट स्टोन पेडीक्योर कराने से एनर्जी बूस्ट होती है। इसे कराने से ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट होता है और आप थकान महसूस नहीं करते। दिन भर की थकान के बाद अगर आप कुछ देर रिलेक्स महसूस करना चाहते हैं तो इस पेडीक्योर की कराएं।

नाखून और हाथों को मिलती है खूबसूरती:

हॉट स्टोन पेडीक्योर ना सिर्फ रिलेक्सिंग है बल्कि पैरों की खूबसूरती में इज़ाफा करने में भी असरदार है। यह पेडीक्योर आपके नाखूनों और हाथों को पॉलिश लुक देता है।

नाखूनों को बनाता है स्ट्रॉन्ग:

ये खास पेडीक्योर आपके नाखूनों को मजबूत करने में मदद करता है और आपको भंगुर नाखूनों और क्षतिग्रस्त क्यूटिकल्स से राहत दिलाता है। यह नेल फंगस को रोकने में भी मदद करता है।

नींद में होता है सुधार:

अगर आप हॉट स्टोन पेडीक्योर कराते हैं तो आपको रात को सुकून की नींद आती है। ये थेरेपी ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है और सुकून की नींद भी देती है।