Horoscope Today, 7 February 2020, Love Rashifal: प्यार एक ऐसी चीज है जिसके बारे में जानने के लिए हर कोई इच्छुक रहता है। हर इंसान इस बात के बारे में जानना चाहता है कि उनकी लव लाइफ कैसी रहेगी। क्या सब कुछ सही रहेगा या फिर किसी प्रकार की कोई परेशानी आने वाली है। इसके अलावा प्यार के बारे में और भी कई सारी चीजें हैं जो लोग जानना चाहते हैं। इस वजह से लोग अपनी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए अपनी राशिफल देखते हैं। कई तो रोजाना अपनी लव राशिफल देखते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि उनकी आज की लव लाइफ कैसी रहेगी। आइए जानते हैं क्या कहता है आपका आज का राशिफल-
1. मेष(Aries): आज आप अपने किसी खास के साथ पार्टी कने जा सकते हैं। इतना ही नहीं वो आपको जाने के लिए इन्वाइट करेंगे। लेकिन यदि आपको कोई इन्वाइट नहीं कर रहा है तो आप खुद के लिए पार्टी का आयोजन करें। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं और वो आपको स्पेशल महसूस करा सकते हैं।
2. वृषभ(Taurus): यदि आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो आपका समय अच्छा बितेगा। आपके पार्टनर पर आपका इम्प्रेशन भी अच्छा होगा। इतना ही नहीं आपको डेट पर कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है। अपने डेट का खुलकर आनंद लें।
3. मिथुन(Gemini): आज आपके पार्टनर से आपकी बहस हो सकती है, लेकिन आप कोशिश करें कि उसे बढ़ने ना दें। वरना आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपने रिश्ते को थोड़ा स्पेस दें और चीजों को समझने की कोशिश करें।
4. कर्क(Cancer): अपने पार्टनर को अपने दिल की बात बताने का आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। अपने पार्टनर से बताएं कि आप उनके लिए क्या महसूस करते हैं। ऐसा करना आपके प्यार को मजबूत बनाएगा और आप दोनों के बीच नजदीकी को भी बढ़ाएगा।
5. सिंह(Leo): अपने पार्टनर के लिए अपने प्यार और केयर को शो करें। ऐसा करना आपके पार्टनर को इस बात का एहसास दिलाएगा कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। इतना ही नहीं आप उन्हें आज सरप्राइज दें। उनके पसंदीदा जगह पर उन्हें ले जाएं। अपने पार्टनर के प्रति सेंसिटिव रहें।
6. कन्या(Virgo): अपने पार्टनर की तारीफ करें। यह आप एक पर्मानेंट रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर को स्पेशम फील करवाएं। उन्हें बताएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। इसे बताने के लिए आप उन्हें गिफ्ट्स दें या फिर खुलकर उनसे अपने दिल की बात बोलें।
7. तुला(Libra): आज आपको कोई ऐसा मिलने वाला जिसे देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आप उसे अपने दिल की बात बताएं। इसके अलावा यदि आप पहले से ही रिश्ते में हैं तो आज का दिन आपके लिए खास होगा और आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगी।
8. वृश्चिक(Scorpio): इस राशि वाले की लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। आज आपको आपके पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। साथ ही आपके सबसे अच्छे दोस्त से भी आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
9. धनु(Sagittarius): इस राशि वाले को आज उनका प्यार मिल सकता है। अगर आपको ऐसा कुछ महसूस हो तो आगे जरूर बढ़े। आपका रिश्ता एक अगले मोड़ पर जा सकता है। दोस्ती में आई दरार भी खत्म हो सकती है और फिर से अच्छी दोस्ती हो सकती है।
10. मकर(Capricorn): आज आप अपने और अपने पार्टनर के बीच के रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं। उनसे शादी के बंधन में बंधने के लिए बात कर सकते हैं। साथ ही अपने माता-पिता से भी आज इस संबंध में बात करना सही होगा।
11. कुंभ(Aquarius): अगर आप लव मैरिज करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आप अपने माता-पिता से खुलकर बता सकते हैं। वो आपके रिश्ते को स्वीकार कर सकते हैं। इसके अलावा आपका पार्टनर भी आपके इस फैसले से सहमत रहेगा।
12. मीन(Pisces): अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर कोई अनबन हुई है तो आज आपको उनसे बैठकर बात करने की जरूरत है। उनसे पूछिए कि आखिर क्या चीज उनके और उनके पार्टनर के बीच आ रहा है। ऐसा करना शायद आपके रिश्ते को सुधार सकता है।