Honey Singh Weight Loss Diet: सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) एक बार फिर से चर्चा में बने हुए है। इस बार वह अपनी लाइफस्टाइल और वजन को कम करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, हनी सिंह ने कुछ ट्रेनिंग और ग्रीन जूस की मदद से अपने वजन को 18 किलो कम किया है। हनी सिंह ने अपने वजन को 95 किलो से घटाकर 77 किलो कर लिया है।

दरअसल, मिस्टर एशिया 2022 और हनी के फिटनेस कोच अरुण कुमार ने उनके फिटनेस और तेजी से इतने वजन कम करने के बारे में खुलासा किया।  अगर आप भी अपने वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं तो आप भी हनी सिंह की डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं।

हनी सिंह ने कैसे किया अपना वेट लॉस?

हनी सिंह ने अपने वजन को कम करने में जिम के साथ-साथ ग्रीन जूस की भी सहायता ली।  अरुण कुमार के मुताबिक, हनी सिंह ने कैलोरी को कम करने वाले जूस का सेवन किया। उन्होंने इसको खाली पेट पिया। हनी सिंह ने चुकंदर, आंवला, खीरा, गाजर और धनिया पत्ता का जूस पीया। उन्होंने आगे बताया कि इस वेट लॉस वाले ड्रिंक को काफी सावधानी पूर्वक और एक-एक मात्रा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था।

कैसी थी हनी सिंह की डाइट?

वेट लॉस के दौरान  हनी सिंह सुबह के समय हरी सब्जियों के जूस को लेते थे, जिसमें फाइबर की मात्रा होती थी। वहीं, दोपहर के समय वह अपने खाने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करते थे। इसमें वह चावल के साथ उबला चिकन भी खाते थे। हालांकि, शाम के समय मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने के लिए वह सब्जी का सूप या उबला हुआ चिकन खाते थे। हालांकि, रात के समय खाने में फाइबर युक्त भोजन लेते हैं, जिससे विटामिन और मिनरल्स को बनाए रखने के लिए हरी सब्जी या फिर सूप का सेवन करते थे। उन्होंने आगे बताया कि हनी सिंह ने इस दौरान चीनी और शराब का सेवन बिल्कुल ही नहीं किया।