Tips to Remove Moles and Warts : हमारे शरीर पर तिल और मस्सों का होना बिल्कुल सामान्य है। औसतन इंसानों में 30 – 40 के करीब तिल होते हैं। कुछ लोगों में 60 तिल भी देखने को मिलते हैं। चेहरे पर तिल होना खूबसूरती को बढ़ा देता है और यह बिल्कुल भी हानिकारक नहीं होता लेकिन अगर यह अधिक और अनचाही जगह पर होने लगे तो परेशानी बढ़ जाती है।
ठीक वैसे ही चेहरे और शरीर पर मस्से का होना और उसका बढ़ते जाना भी लोगों को परेशान करता है। हर कोई चाहता है कि उसे अनचाहे तिल और मस्सों से छुटकारा मिल जाए। इन्हें छुटकारा पाने में घरेलू उपायों को कामयाब माना जाता है।
तिल से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Home Remedies to Get Rid of Moles)
एलोवेरा – एलोवेरा को स्किन के लिए लाभकारी माना जाता है। यह हमारे शरीर से तिल को प्राकृतिक तरीके से धीरे-धीरे हटाने में मदद करता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल या तो घर पर बना लें या बाजार से खरीद लें। फिर तिल वाली जगह को अच्छे से साफ कर वहां एलोवेरा जेल को लगाएं और उसे करीब 3 घंटे के लिए किसी पतले कपड़े से ढककर रखें। दिन में ऐसा दो बार करें। कुछ दिनों में तिल गायब हो जाएगा।
केला – केले को तिल हटाने के लिए असरदार माना जाता है। आप रात में सोने से पहले केले के पल्प को तिल के ऊपर लगाएं। फिर उसे किसी साफ पतले कपड़े से बांध लें। सुबह उसे पानी से साफ कर लें। कुछ दिनों तक यह प्रक्रिया अपनाएं। जल्द ही तिल से मुक्ति मिलेगी।
आयोडीन – आयोडीन तिल हटाने के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि आयोडीन तिल के अंदर से उसकी कोशिकाओं को खत्म कर देता है। इसके लिए आप अपने तिल के आस पास की त्वचा पर पेट्रोलियम जेली या वैसलीन लगाएं। फिर तिल पर थोड़ी मात्रा में आयोडीन डालें। दिन में आप ऐसे दो बार करें। कुछ दिनों में तिल गायब हो जाएगा।
मस्सों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Removing Wart)
नींबू का रस – एक अध्ययन में यह पाया गया है कि नींबू रस अगर 6 महीनों तक लगातार लगाया जाए तो मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं। नींबू में सिट्रिक ऐसिड होता है जो मस्से को खत्म कर देता है। इसके लिए कुछ बूंद पानी में नींबू का रस मिलाकर मस्से पर दिन में दो बार लगाएं।
अनानास का रस – घरेलू उपायों में यह बताया गया है कि अनानास के रस से मस्से गायब हो जाते हैं। इसमें कुछ ऐसे एंजाइम्स होते हैं जो मस्से को धीरे – धीरे जलाकर खत्म कर देते हैं। इसके लिए अनानास के रस को मस्से वाले स्थान पर हर रात सोने से पहले लगाएं और सुबह अच्छे से धो लें। ऐसा कुछ हफ्तों तक करें। मस्से गायब हो जाएंगे।