Home Remedies for Pimples Marks: मुहांसों के निशान से चेहरे का लुक खराब दिखने लगता है। मुहांसों के काले-जिद्दी दाग पिंपल के जाने के बाद भी सालों चेहरे से नहीं जाते हैं। ऐसे में चेहरे का लुक खराब होने के साथ ही लोग अपने चेहरा आईने में देखना छोड़ देते हैं। कई बार केमिकल युक्त क्रीम और फेस वॉश लगाने के बावजूद भी कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में है जरूरी हो जाता है कि मुहांसों के निशान मिटाने के लिए घरेलू उपायों का रुख किया जाए।
आलू के रस में मिलाएं एलोवेरा जेल – एक छोटा आलू लें। उसे कद्दूकस कर उसका सारा रस निकाल लें। इस रस में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें। कॉटन की मदद से इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। दिन में चार से पांच बार चेहरा धोकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इस उपाय के लगातार एक हफ्ते इस्तेमाल से ही मुहांसों के जिद्दी दाग हटाने शुरू हो जाएंगे। इस उपाय को करने के दौरान साबुन का इस्तेमाल न करें।
नारियल के तेल में ग्लिसरीन मानी जाती है फायदेमंद – आधा चम्मच नारियल का तेल लें। इस तेल में ग्लिसरीन की तीन से चार बूंदें मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें। कॉटन की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। दस से बारह घंटे बाद इसे गुनगुने पानी से धो दें। इस घरेलू उपाय को नियमित तौर पर पांच दिन इस्तेमाल करने से असर दिखना शुरू हो जाता है। संभव हो तो इसके बाद आधा चम्मच बेसन लेकर उसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ दिन तक इसी से चेहरा धोएं।
मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं नींबू का रस – मुल्तानी मिट्टी का एक छोटा टुकड़ा एक गिलास पानी में भिगोएं। पांच घंटे बाद इसमें एक नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें। इसे हल्के हाथ से अपने चेहरे पर लगाएं। ध्यान रखें कि चेहरे के हरेक हिस्से पर यह पेस्ट लगे और जहां मुहांसों की निशान हैं वहां इसकी एक मोटी परत लगाएं। तीन से चार घंटे बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय को करने के दौरान माइल्ड साबुन का ही इस्तेमाल करें।