Home Remedies for Dry Skin: सर्दियों में अफसर त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि अपनी त्वचा का खास ख्याल रखा जाए। कई लोग अपनी स्किन को मॉइस्च्राइज्ड रखने के लिए बार-बार कोल्ड क्रीम आदि का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन इससे भी बहुत ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि स्किन को मॉइस्च्राइज्ड रखने के लिए घरेलू उपायों का रुख किया जाए। कहते हैं कि स्किन के लिए बेसन बहुत फायदेमंद होता है और इसके रोजाना इस्तेमाल से स्किन लंबे समय तक मॉइस्च्राइज्ड रह सकती है।
बेसन में मिलाएं ग्लिसरीन – मॉइस्च्राइज्ड स्किन पाने के लिए बेसन और ग्लिसरीन के पेस्ट का पेस्ट बहुत अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में आधा चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर इसमें तीन से चार चम्मच पानी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। जब पेस्ट दरदरा लगना बंद हो जाए तो इसे अपने शरीर के उस हिस्से पर लगाएं और एक घंटे के बाद इसे गुनगुना पानी से धोकर सूती कपड़े से साफ करें।
बेसन और नारियल तेल का पेस्ट – नारियल तेल को मॉइस्च्राइज्ड स्किन पाने के लिए कारगर माना जाता है। इसका पेस्ट तैयार करने के लिए दो चम्मच नारियल के तेल में एक चम्मच बेसन मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे अपनी त्वचा पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। फिर एक साफ सूती कपड़े से इस पेस्ट को हटाएं। इस उपाय के रोजाना इस्तेमाल से स्किन काफी देर तक मॉइस्च्राइज्ड रह सकती है।
शहद में बेसन मिलाकर करें ट्राय – दो चम्मच शहद में एक चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इस पेस्ट को अपनी स्किन पर लगाकर 30 मिनट सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से स्किन वॉश कर मॉइस्च्राइजिंग क्रीम लगाएं। इस उपाय को अपनाने से काफी समय तक स्किन में नमी बनी रहती है।
एलोवेरा जेल के साथ बेसन है रामबाण – एलोवेरा जेल के साथ बेसन लगाने से स्किन काफी देर तक मॉइस्च्राइज्ड रह सकती है। इसे तैयार करने के लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इसे 20 मिनट लगाकर अपनी त्वचा पर मलें। इसके बाद गुनगुने पानी से धोकर सूती कपड़े से स्किन साफ करें।