अंडरआर्म्स का कालापन महिलाओं को बेहद परेशान करता है। इस कालेपन की वजह से महिलाएं अक्सर फुल स्लीव कपड़े पहनना पसंद करती हैं। अंडरआर्म्स का कालापन कई कारणों से होता है जैसे ज्यादा पसीना आने से, कैमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से, हेयर रिमूवर का इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स काली पड़ने लगती हैं।
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए हम तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं जिसका कई बार साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है। अंडरआर्म्स की स्किन संवेदनशील होती है इसलिए उनकी केयर बेहद सोच-समझकर की जाती है। अंडरआर्म्स की डार्कनेस दूर करने के लिए घरेलू नुस्खें बेहद असरदार है। आप भी अपनी अंडरआर्म्स की डार्कनेस को दूर करना चाहती हैं, साथ ही स्किन में निखार भी लाना चाहती हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें। अंडरआर्म्स का कालापन हटाने में घरेलू नुस्खें बेहद असरदार हैं।
आलू लगाएं: एक आलू को कद्दूकस कर लें, कद्दूकस किए हुए आलू का रस निचोड़ लें और रस को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। 10 मिनट बाद अपने अंडरआर्म्स को ठंडे पानी से धो लें आपको फर्क नजर आएगा।
दूध, गुलाब जल और संतरे का छिलका लगाएं: दूध, गुलाब जल और संतरे का छिलके का पेस्ट बनाने के लिए संतरे के छिलके का पाउडर बनाएं और उसके साथ 1 बड़ा चम्मच दूध और 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। तैयार पेस्ट से अपने अंडरआर्म्स को धीरे से स्क्रब करें और 15 मिनट तक लगा रहने दें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से वॉश करें। हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को लगाएं आपकी अंडरआर्म्स का कालापन दूर होगा।
अरंडी का तेल लगाएं: नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नालॉजी इंफॉर्मेशन की साइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में अरंडी का तेल बेहद असरदार है। आरंडी का तेल स्किन का कालापन दूर करता है, साथ ही स्किन की गंदगी भी साफ करता है।
नींबू लगाएं: नींबू के मोटे टुकड़े काट लें और इन स्लाइस को अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। 10 मिनट के बाद अपने अंडरआर्म्स को ठंडे पानी से वॉश कर लें और उन्हें सुखाकर उसमें मॉइस्चराइजर लगाएं आपको फर्क साफ दिखेगा।
एलोवेरा का इस्तेमाल करें: स्किन की समस्याओं का बेहतरीन इलाज है एलोवेरा जेल।यह अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर सकता है। एलोवेरा में मौजूद एलोसिन पिगमेंटेशन में सुधार कर सकता है, जिसकी वजह से अंडरआर्म्स के कालेपन की परेशानी दूर होती है।