Home Remedies for Cold & Flu: कभी तेज धूप तो कभी बारिश, मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम या फ्लू होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार कॉमन कोल्ड अपने आप दो-चार दिनों में सही हो जाता है। लेकिन कई बार इससे लोगों का एक-एक दिन भी काटना मुश्किल हो जाता है। शरीर में दर्द, बहती नाक, बार-बार छिंक आने से ऑफिस से लेकर घर का काम करने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर देख सकते हैं। क्योंकि जुकाम में दवा लेने से बचना चाहिए। इससे आपको न केवल सर्दी-जुकाम, फ्लू में राहत मिलेगी बल्कि शरीर का दर्द भी कम होगा।
नमक के पानी से गरारा
अगर आपको सर्दी-जुकाम, खांसी या गले में दर्द महसूस हो तो आपको तुरंत गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना शुरू कर देना चाहिए। आप चाहें तो इसमें चुटकी भीर खाने का सोडा भी मिला सकते हैं। इसे नियमित करने से आपको राहत मिलेगी।
पानी में नींबू-शहद मिलाकर पिएं
सर्दी-जुकाम होने पर आपको गुनगुने पानी में नींबू-शहद मिलाकर पीना चाहिए। इसमें एंटी इंफेक्टीव विटामिन और विटामिन सी होता है, जो सर्दी से राहत दिलाने में आपको मदद कर सकता है। साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है।
सर्दी-जुकाम होने पर खाएं ये चीजें
जब आपको सर्दी-जुकाम होने पर आपको लहसुन, कीवी, गाजर, मशरूम खाना चाहिए। मशरूम इम्यूनिटी बूस्ट करेगा। कीवा से आपको विटामिन सी मिलेगा। जिससे कफ या कोल्ड की दिक्कत दूर होने में मदद मिलेगी। लहसुन में एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। गाजर खाने से शरीर संक्रमण से बचाव के लिए तैयार होता है। साथ ही इन चीजों के सेवन से शरीर में दर्द में राहत मिलेगी। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें:
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।