Home Decor Ideas: आज के समय लोग अपने घर के इंटीरियर को सजाने के लिए तरह-तरह के उपयोग करते रहते हैं। वहीं, कुछ लोग अपने घर के अंदर नए-नए फर्नीचर को मार्केट से लेकर आते हैं तो कई लोग घर के दीवारों पर तरह-तरह की पेंटिंग लगाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के इंटीरियर को सजाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं। इस टिप्स की मदद से आप अपने घर को कम बजट और एकदम कम समय में भी आसानी से सजा सकते हैं।
पुरानी चीजों से घर को दें नया लुक
आप अपने घर को पूराने चीजों की मदद से भी सजा सकते हैं। इसमें आपको मामूली खर्च करने पड़ेंगे। आप घर में पड़ी पुरानी बोतलें, डिब्बे या फिर जार को सही से कलर कर लें और आप इसको सजावट के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। आप पुरानी साड़ियों या फिर कपड़ों को भी होम डेकोरेशन के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

दीवारों की सजावट कैसे करें?
आप अपने घर की दीवारों को सजा सकते हैं, इससे आपके इंटीरियर का लुक काफी बेहतर आएगा। आप दीवारों को पेंट करा सकते हैं या फिर आप इस पर पेंटिंग्स या फोटोज भी लगा सकते हैं। आप इसको मार्केट से आसानी से खरीद सकते हैं। आप दीवारों को सजाने के लिए वॉलपेपर का भी उपयोग कर सकते हैं। यह सस्ता होने के साथ-साथ लगाने में भी काफी आसान होता है।
घर के अंदर लगाएं सजावटी पौधे
घर को सजाने के लिए आप सजावटी पौधे का उपयोग कर सकते हैं। आप इसके लिए प्राकृतिक पौधों का ही उपयोग करें, जो अंदर की हवा को भी साफ करने में मदद करेंगे। आप इन पौधों को हैंग भी कर सकते हैं या फिर जमीन पर भी सीधे गमले में रख सकते हैं। अब आगे जानिए लैपटॉप और टीवी स्क्रीन सही से किस तरह से साफ करना चाहिए