Skin And Hair Care Tips: रंगों का त्योहार होली आने वाला ही है। ऐसे में लोग अभी से ही तैयारियों में लग गए हैं। होली के दिन रंग और गुलाल खेला जाता है। कई बार ये रंग इतने पक्के होते हैं कि ये आसानी से नहीं छूटते हैं।
होली के मौके पर शाम के समय नए कपड़े पहनने का भी रिवाज है। ऐसे में शाम के समय नए कपड़ों के साथ कई जगहों पर गुलाल भी खेला जाता है। ऐसे में कई बार नए कपड़ों के साथ-साथ स्किन पर भी पक्के रंग लग जाते हैं, जिसको हटाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आपको भी होली के दिन पक्के रंग लग जाएं तो आप परेशान न हों। इस लेख में हम आपको शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए उपाय के बारे में बताएंगे, जिसको आप आसानी से इसको हटा सकते हैं।
बालों और स्किन पर लगाएं सरसों का तेल
होली के दिन रंग और गुलाल खेलने से पहले अपनी स्किन और बालों पर सरसों का तेल लगा लें। इसको लगाने के बाद यह चिपचिपा सा लग सकता है, लेकिन रंग खेलने के लिए यह जरूरी है। सरसों का तेल लगाने से रंग आपकी त्वचा से बहुत अधिक चिपकता नहीं है। फिर जब आप नहाते हैं तो सरसों के तेल के कारण आसानी से यह छूट जाते हैं।
गर्म पानी के उपयोग से बचें
रंगों को स्किन और बालों से निकालने के लिए आप गर्म पानी का उपयोग करना काफी हानिकारक हो सकता है। दरअसल, होली के रंग केमिकल्स से बने होते हैं और गर्म पानी के साथ केमिकल्स रिएक्शन करते हैं, जिससे रंग कई बार नहीं छूटते हैं।
होली के पहले कर लें ये तैयारी
खीरा का करें उपयोग
रंगों को छुड़ाने के लिए खीरे का प्रयोग भी लाभदायक होता है। सके लिए खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें। ससे मुंह धोने से चेहरे के जिद्दी रंग छूट जाएंगे, जिससे चेहरे पर लगे जिद्दी रंग निकल जाएंगे और चेहरे पर भी निखार भी आ जाएगा।
मूली
होली के रंग छुड़ाने में मूली काफी कारगर साबित हो सकती है।
मूली का रस निकाल कर उसमे दूध , बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बना लें।
इसको चेहरे, हाथों या गर्दन आदि पर पर हल्के हाथ से स्क्रब करें। कुछ देर इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
बेकिंग सोडा
होली के रंग छुड़ाने में बेकिंग सोडा भी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए एक बाल्टी में गर्म पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा डालें। फिर इसमें होली के रंग से खराब कपड़ों को डालकर एक या डेढ़ घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से कपड़ों को निकालकर साबुन से मलमल कर साफ करें तो होली का रंग निकल जाएगा।
नींबू
नींबू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है।होली में कपड़ों पर लगे छोटे-मोटे रंगों के दाग को निकालने के लिए नींबू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू का रस निकालें और उसे अपने कपड़ों पर अच्छी तरह से लगा दें। थोड़ी देर बाद इन कपड़ों को गर्म पानी से धो लें। इससे काफी हद तक रंग निकल जाता है। पक्के रंगों को निकालने में शायद नींबू काम न आए
त्वचा से भी निकल जाएगा कलर
त्वचा से रंगों को निकालने के लिए नींबू को अपनी त्वचा पर धीरे-धीरे रगड़िये और 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए और फिर ढेर सारा मॉइश्चराइजर लगाइए। मॉइश्चराइजर की जगह क्लींजर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। फिर केमिकल रहित साबुन और गुनगुने पानी से नहा लीजिए। रंग आसानी से छूट जाएगा
एलोवेरा जेल
त्वचा और बालों से होली का रंग छुड़ाने के लिए भी आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं।
इसके लिए आपको एलोवेरा जेल को अपनी पूरी त्वचा पर लगाना है। इसका इस्तेमाल आप बालों में भी कर सकते हैं। इसे लगाने के आधा घंटा बाद इसे साफ ताजे पानी से धो लीजिए। इससे होली का पक्का रंग आपकी त्वचा से हट जाएगा।
दही
एक कटोरी में दही लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर बने पेस्ट को हलके हाथों से त्वचा पर लगाएं और आधा घण्टा बाद गुनगुने पानी से धो डालने से केमिकल युक्त रंगों का असर कम हो जायेगा। होली के रंगों का बालों पर काफी दिनों तक असर देखने को मिलता है और बाल पूरी तरह बेरंग नजर आते हैं। इसके लिए दही और बेसन को मिलाकर पेस्ट बनाइए और इसे बालों में लगाइए। इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दीजिए और फिर बाल धो लीजिए। अगर फिर रंग पूरी तरह नहीं छूटता है तो इस बार आप बेसन की जगह दही में नींबू मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इसके बाद तो बालों से रंग छूट ही जाएगा। आगे पढ़िए- Happy Holi 2025: होली पर यदि चढ़ गया है भांग का नशा तो इन चीजों का करें इस्तेमाल, जल्द उतर जाएगा हैंगओवर