Holi 2025: होली के दिन लोग जमकर मस्ती करते हैं। हवा में अबीर-गुलाल उड़ाते हुए तेज म्यूजिक पर डांस भी करते हैं। कलर स्प्रे, रंग से भरी पिचकारी, गुब्बारे और खानपान की तमाम चीजें जहां हमें अच्छी लगती हैं, वहीं पालतू जानवरों को इनके दिक्कत हो सकती है। ऐसे में जिन घरों में पालतू जानवर होते हैं, उनको खास सावधान बरतनी चाहिए। यहां हम आपको बेजुबानों की सेफ्टी (pets safety) के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। केमिकल वाले रंग इंसानों के साथ-साथ पेट्स के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। आपके यहां डॉग या बिल्लियां हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है। होली पर पेट्स ने अगर रंग चाट लिया या फिर गुलाल उनकी नाक-मुंह में ये चला गया तो इससे उन्हें जलन या एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। डॉग या कैट्स की कई नस्लें ऐसी होती हैं, जो हल्के से रंग या गुलाल को भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इससे उन्हें आंखों या त्वचा से जुड़ी तकलीफ हो जाती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
पालतू जानवरों को रंग से क्या हो सकता है नुकसान?
होली के रंगों में हानिकारक रसायन होते हैं. इससे जानवरों को त्वचा और आंखों को एलर्जी हो सकती है। उनकी नाक में जलन हो सकती है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। कई बार डॉग को मीठा और खट्टा खाने से एलर्जी हो जाती है। होली में ऐसी चीजें खाने से पेट्स को लीवर में प्रॉब्लम हो सकती है। उनका पेट भी खराब हो सकता है।
होली के दिन भीड़ से रखें दूर
होली वाले दिन लोग एक-दूसरे के घर मिलने जाते हैं। ऐसे में अपने पेट्स को भीड़ से दूर रखें। होली वाले दिन उन्हें एक कमरे में अलग जगह पर रख सकते हैं। ऐसी जगह जहां कोई ना आता-जाता हो। कमरे में पेट्स के लिए कुछ खिलौने और खाने का सामान भी रखें। समय निकलने पर उन्हें देखने जरूर जाएं।
पकवान खाने के लिए न दें
होली के त्योहार पर घरों में पकवान जरूर बनते हैं। पालतू कुत्ते या बिल्ली को किसी भी तरह का मीठा या तला-भुना पकवान खाने के लिए न दें। इससे उनकी सेहत खराब हो सकती है।
रंगों से रखें जानवरों को दूर
कई बार बच्चे खेल-खेल में जानवरों के ऊपर रंग डाल देते हैं। इससे उन्हें दिक्कत हो सकती है। केमिकल वाले रंग से उनकी स्किन पर चकत्ते हो सकते हैं। इतना ही नहीं उनकी आंखों पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
होली के पेट्स का कैसे रखें ख्याल?
होली वाले दिन पेट को कॉटन के कपड़े से कवर कर के रखें।
बच्चों को बताएं कि पालतू जानवरों पर रंग या पानी न डालें।
रंग से बचाने के लिए पालतू जानवर के शरीर पर तेल न लगाएं।
रंग हटाने के लिए डिटर्जेंट, नेल पॉलिश रिमूवर जैसी चीजों का इस्तेमाल न करें।
होली के रंग हटाने के लिए पेट्स के बालों में कंघी न करें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।