Eco Friendly Holi: होली का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार होली आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोग इसकी तैयारी में अभी से ही जुट गए हैं। प्रेम, उल्लास और रंगों का प्रतीक यह होली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन देश के कई हिस्सों में तरह-तरह की होली खेली जाती है।

रंग और गुलाल से खेली जाती है होली

वैसे तो होली रंगों और गुलाल से खेली जाती है, लेकिन मार्केट में आज के समय केमिकल वाले इतने रंग और गुलाल बड़े पैमाने पर मिल रहे हैं। इन पर हर्बल लिखने के बाद भी यह कई बार नकली होते हैं। वहीं, नकली रंगों से होली खेलने पर त्वचा और बालों को गंभीर नुकसान होने का खतरा बना रहता है। इन रंगों को स्किन पर से भी हटाना काफी मुश्किल भरा टास्क होता है।

ऐसे में इन सब से बचने के लिए आप होली पर इको फ्रेंडली रंगों को आप अपने घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको घर पर ही लाल, हरा और पीला गुलाल बनाने की विधि के बारे में बताएंगे।

घर पर हरा गुलाल कैसे बनाएं?

आप अपने घर पर हरा गुलाल आसानी से बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए आप पालक की मदद ले सकते हैं। आप सबसे पहले एक किलोग्राम पालक के पत्ते को लें। अब आप पालक को धोकर काटें और मिक्सर में डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके पेस्ट को छानकर उसका रस निकाल लें। अब कढ़ाई में धीमी आंच पर इस रस को पकाकर इसके पानी को कम कर लें और इससे एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें कॉर्नफ्लोर पाउडर को मिलाएं और इसको सही से सुखा लें। सुखने के बाद इसे मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इस तरह आपका नेचुरल और इको फ्रेंडली हरा गुलाल तैयार है।

घर पर लाल गुलाल बनाने की विधि

लाल गुलाल बनाने के लिए आप सबसे पहले दो चुकंदर लें। अब इसको पीस कर छान लें और इसका रस निकाल लें। अब इसमें कॉर्न फ्लोर को मिलाएं। आप इस मिश्रण को करीब 3 घंटे तक धूप में सही से सुखाएं। अब इसको एक छलनी से छान लें। इस तरह आप आसानी से लाल कलर के गुलाल को आसानी से तैयार कर सकते हैं।

पीला गुलाल कैसे बनाएं?

आप हल्दी की मदद से घर पर ही पीले गुलाल को बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले हल्दी का पाउडर आधा किलो लें। अब इसमें कॉर्न फ्लोर को मिलाएं। अब इसमें हल्का पानी डालें और सही से मिला लें। इस मिश्रण को कुछ समय के लिए धूप में सुखाएं और इसको छलनी से छान लें। इस तरह आपका पीला गुलाल तैयार हो जाएगा। आगे पढ़िए- हनी सिंह ने 30 दिन में कम किया 18 किलो वजन, आप भी इस तरह तेजी से कर सकते हैं अपना Weight Loss