होली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हालांकि, देशभर में सबसे शानदार होली ब्रज में मनाई जाती है। कान्हा की नगरी मथुरा, राधारानी का धाम बरसाना और भक्ति से सराबोर वृंदावन में होली का जश्न एक अलग ही भव्यता से मनाया जाता है। यही वजह है कि ब्रज में जाकर होली खेलना अधिकतर लोगों का सपना होता है।

अब, अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और इस साल ब्रज में होली खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको साल 2025 में ब्रज की होली का पूरा प्लान बता रहे हैं। आइए जानते हैं कान्हा की नगरी में होली का उत्सव कब और कहां शुरू होगा-

कब होगी ब्रज में होली की शुरुआत?

बता दें कि ब्रज में होली की शुरुआत फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष से होती है। बरसाना की प्रसिद्ध लठमार होली से लेकर वृंदावन की फूलों की होली तक, हर जगह अलग-अलग तरीके से रंगों के पर्व को मनाया जाता है।

टेबल में देखें कान्हा की नगरी में होली 2025 का पूरा प्लान-

तारीखउस्तव
7 मार्च 2025बरसाना की लड्डू होली
8 मार्च 2025बरसाना की लट्ठमार होली
9 मार्च 2025नंदगांव और गांव रावल की रंग लट्ठमार होली
10 मार्च 2025श्री कृष्ण जन्मस्थान और श्री बांके बिहारी जी मंदिर की फूल होली, साथ ही वृंदावन में रंगभरी एकादशी होगी खेली जाएगी
11 मार्च 2025द्वारिकाधीश मंदिर की होली और गोकुल की छड़ीमार होली
13 मार्च 2025गांव फालैन की होलिका दहन
14 मार्च 2025पूरे ब्रज में धुलेंडी होली खेली जाएगी और द्वारकाधीश ब्रज में टेसू फूल, अबीर गुलाल की होली खेली जाएगी।
15 मार्च 2025दाऊजी का हुरंगा, नंदगांव का हुरंगा, ग्राम जाब का हुरंगा, मुखराई का चरकुला
16 मार्च 2025बठैन का हुरंगा, गिडोह का हुरंगा
21 मार्च 2025महावन में छड़ीमार होली
22 मार्च 2025वृंदावन में श्री रंग जी मंदिर की होली

उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। आप इन तारीखों को ध्यान में रखकर ब्रज में होली का प्लान बना सकते हैं।

इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- बदलते मौसम में आप भी हैं बाल झड़ने की समस्या से परेशान? इस आसान तरीके से जड़ से मजबूत होंगे आपके हेयर