आजकल बहुत सारे लोग बढ़ने वजन को लेकर परेशान रहते हैं। वजन को कंट्रोल करने के लिए अक्सर लोग खाना-पीना कम कर देते हैं। वहीं कुछ लोग जिम की तरफ दौड़ लगाना शुरू कर देता है। लेकिन इसके बाद भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता है। डाइट कंट्रोल और एक्सरसाइज के साथ-साथ आपको कुछ घरेलू उपाय भी अपनाने चाहिए।

आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है जो पेट और मेटाबॉलिज्म के लिए काफी अच्छी होती हैं। इनका सेवन करने से आपका खाना जल्दी पच जाता है। जब पाचन सही रहेगा और दिनभर किया भोजन सही से डाइजेस्ट होने लगेगा तो मोटापा जल्दी नहीं बढ़ेगा। साथ ही शरीर पर जमी जिद्दी चर्बी को हटाने में भी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इस खास ड्रिंक के बारे में।

वजन कम करने में मदद करेगी ये खास ड्रिंक

वजन कम करने के लिए आप हींग और अजवाइन से खास ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको बस पानी में इन दोनों चीजों का डालकर रातभर छोड़ देना है। सुबह ये पीने के लिए तैयार है। अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद इसका सेवन करते हैं तो आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। इसे आप सुबह खाली पेट भी पी सकतेहैं।

कैसे पहुंचाता है फायदा?

हींग और अजवाइन का पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में असर दिखाता है, जिससे आप अधिक कैलोरी बर्न कर पाते हैं और आपका वजन संतुलित बना रहता है। इसके अलावा इस पानी का सेवन खाने से न्यूट्रियंट्स को पूरी तरह से एब्जॉर्ब करने में भी मदद करता है, जिससे बॉडी में फैट कम जमा होता है और इस तरह भी ये जिद्दी चर्बी को कम कर तेजी से वजन घटाने में सहायक है।

हींग-अजवाइन का पानी पीने के फायदे | Hing ajwain water benefits

शरीर की जिद्दी चर्बी को कम करने से अलग हींग और अजवाइन के पानी का सेवन आपको और भी कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इसे पीने से मासिक धर्म की ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। पाचन दुरुस्त रहता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। कब्ज, गैस, एसिडिटी आदि समस्याओं से राहत मिलती है। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: पेट साफ कर देगा ये आयुर्वेदिक चूर्ण, घर में बनाने के लिए यहां पढ़ें रेसिपी, कब्ज और गैस की परेशानी में मिलेगी राहत

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।