गर्मियों में खुद कूल रखने के लिए आप कई तरह के लिक्विड्स लेते होंगे लेकिन यह जरूरी नहीं कि वे हेल्थी हों। उदाहरण के लिए कुछ लोगों को ये गलत फैह्मी होती है कि वे गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक्स के सहारे खुद को ठंडा रख सकते हैं लेकिन उनमें कैफीन होता है जिसे लेने से गर्मी लगती है। ऐसे में स्मूदीज का सेवन करना न सिर्फ आपके स्वस्थ्य के लिए बेहतर होगा बल्कि ये आपको गर्मी में कूल रखेगा और आपके टेस्ट की चाहत को भी ये पूरा करेगा। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बढ़िया हेल्थी एंड टेस्टी स्मूदीज की रेसिपीज।
फ्रूट स्मूदी- फल सेहत के लिए कितने फायदेमंद होंगे ये बताने की जरूरत नहीं। वहीं इनसे बनी स्मूदी न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि हेल्थी भी खूब होती है। आप चाहें तो अपने मनपसंद फलों का इस्तेमाल कर सकते है या फिरसेब, स्ट्रॉबेरी, खरबूजा और रास्पबेरी से बनी स्मूदी बेस्ट होगी। इन सभी चीजों को बर्फ के साथ ब्लेंड कर लें और अपनी ड्रिंक का मजा लें।
शाइनी- ये स्मूदी एक बढ़िया एंटी-ऑक्सिडेंट का काम करती है जो आपको फ्रेश रखनें में मदद करेगा। इसे बनाने के लिए खीरा, चुकंदर, अजवाइन की पत्तियां, अदरक और सेब की जरूरत है। इन चीजों को ब्लेंडर में थोड़े से बर्फ के साथ ब्लेंड कर लें। चुकंदर एनीमिया की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए लाभदायक है। यह शरीर में खून की कमी होने से बचाता है।
वेजी स्मूदी- इसे बनाना काफी आसान है और इसमें आपको कई सब्जियों के गुण मिलेंगे। इसे बनाने के लिए आपको खीरे, अजवाइन की पत्तियां, लेमन, अदरक, ब्रोकली और सेब की जरूरत है। इन चीजों को ब्लेंडर में थोड़े से पानी और बर्फ के साथ ब्लेंड कर लें। वहीं आप इसमें शहद मिलाकर इसे मीठा बना सकते हैं। यह वजन घटाने में भी आपकी मदद कर सकता है।
सेरेनिटी- इसे बनाने के लिए आपको सेब, गाजर, नाशपाती, अजवाइन की पत्तियों की जरूरत होगी। इन सभी चीजों को ब्लेंड कर लें और स्मूदी का मजा लें। यह आपको किसी बढ़िया सोफ्ट ड्रिंक का टेस्ट देगी और एक गिलास मिक्सड फ्रूट के गुण इसमें आपको मिलेंगे।

