Hindi Diwas 2021 Celebraion: भारत की मातृभाषा हिंदी आज पूरी दुनिया में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है। देश में हर साल 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। इसके बाद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस दिन को महत्व देते हुए 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की।
हर साल 14 सितंबर को देश में ‘हिंदी दिवस’ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य अपनी भाषा को प्राथमिकता देना और उसका विकास करना है। इस दिन जहां स्कूलों में हिंदी की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, वहीं सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी भाषा का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। साथ ही हिंदी के विकास के लिए कार्य कर रहे लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है। ‘हिंदी दिवस’ के मौके पर आप इन बेहतरीन कोट्स और मैसेजेज के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दें सकते हैं।
वक्ताओं की ताकत भाषा
लेखक का अभिमान है भाषा,
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी
मेरी प्यारी हिंदी भाषा
भारत के गांव की शान है हिंदी
हिंदुस्तान की शक्ति हिंदी,
मेरे हिंदी की जान हिंदी
हर दिन नया वाहन हिंदी
सारे देश की आशा है
हिंदी अपनी भाषा है,
जात-पात के बंधन को तोड़े
हिंदी सारे देश को जोड़े
गर्व हमें है हिंदी पर
शान हमारी हिंदी है,
कहते-सुनते हिंदी हम
पहचान हमारी हिंदी है
निज भाषा का नहीं गर्व जिसे
क्या प्रेम देश से होगा उसे,
वही वीर देश का प्यारा है
हिंदी ही जिसका नारा है
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री चिराग पासवान ने 'हिंदी दिवस' के मौके पर लिखा, "जब भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ तो भाषा को लेकर देश के सामने सबसे बड़ा सवाल उठा क्योंकि भारत वह देश था जहां कई भाषाएं बोली जाती हैं। इसके बाद संविधान निर्माण के समय संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया और मुझे बिहार की भूमि पर गर्व है जिसने पहले हिंदी को अपनी राजभाषा माना था।"
'हिंदी दिवस' के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कू ऐप पर लिखा, "विविधता से भरे देश में राष्ट्रीय एकता का प्रतीक हिंदी भाषा हमारी पहचान और संस्कृति का अभिन्न अंग है। आइए हम हिन्दी को राष्ट्रभाषा और विश्वभाषा के रूप में स्थापित करने के लिए इसका अधिक से अधिक उपयोग करने का संकल्प लें।"
हम सब मिलकर दें सम्मान,
निज भाषा पर करें अभिमान,
हिंदुस्तान के माथे की बिंदी,
जन-जन की आत्मा बने हिंदी,
हिंदी दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
एक दिन ऐसा भी आएगा,
हर तरफ हिंदी का परचम लहराएगा,
इस राष्ट्र भाषा का हर ज्ञाता,
विद्वान भारतवासी कहलाएगा।



अगर हिंदी भाषा का करना है उत्थान,
तो हिंदी को अपनाना होगा,
अंग्रेजी को 'विषय-मात्र',
और हिंदी को 'अनिवार्य' बनाना होगा...
हिंदी मेरा ईमान हैं, हिंदी मेरी पहचान है,
हिंदी हूं मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान हैं...
एक दिन ऐसा भी आएगा,
हर तरफ हिंदी परचम लहराएगा,
इस राष्ट्र भाषा का हर ज्ञाता,
विद्वान भारतवासी कहलाएगा।

हम सब मिलकर दें सम्मान,
निज भाषा पर करें अभिमान,
हिंदुस्तान के माथे की बिंदी,
जन-जन की आत्मा बने हिंदी,
हिंदी दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
हिंदी-हिंदू हिन्दुस्तान,
कहते हैं, सब सीना तान,
पल भर के लिये जरा सोंचे इंसान,
रख पाते हैं हम इसका कितना ध्यान,
सिर्फ 14 सितंबर को ही करते हैं,
अपनी हिंदी भाषा का सम्मान
बिछड़ जाएंगे अपने हमसे,
अगर अंग्रेजी टिक जाएगी।
मिट जाएगा वजूद हमारा,
अगर हिंदी मिट जाएगी।
हर कण में हैं हिंदी बसी,
मेरी मां की इसमें बोली बसी,
मेरा मान है हिंदी,
मेरी शान है हिन्दी...