Best foods to eat Breakfast: दिन की शुरुआत अगर बेस्ट ब्रेकफास्ट से हो तो पूरा दिन अच्छे से गुजरता है। वैसे भी सुबह का नाश्ता बॉडी को एनर्जेटिक रखने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। सुबह के नाश्ते में हमेशा उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जो हेल्दी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हो।

यहां जानें ब्रेकफास्ट के बेस्ट ऑप्शन

अगर आप भी सुबह-सुबह हेल्दी नाश्ते की तलाश में हैं तो जरा ठहरिए। इस लेख में हम आपको आसानी से बनने वाले ब्रेकफास्ट के कुछ ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जिसको आप आसानी से अपने घर पर वीकेंड (Weekend Breakfast Option) में भी बना सकते हैं।

सबसे अच्छा ब्रेकफास्ट क्या है?

वीकेंड पर अधिकतर लोग देर से बिस्तर से उठते हैं। ऐसे में सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट बनाना आलस का काम लगता है। ऐसे में आप सुबह सुबह अंडा और टोस्ट को ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ आप पुदीना और धनिया का जूस ले सकते हैं। दरअसल,  अंडे में प्रोटीन  और टोस्ट में कार्बोहाइड्रेट काफी अच्छे मात्रा में पाया जाता है। इसको खाने से शरीर में तुरंत एनर्जी आ जाएगी और आप अपने दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

मूंग दाल का डोसा

आप ब्रेकफास्ट में मूंग का डोसा ले सकते हैं।  डोसा सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में फेमस है। आप हेल्दी ब्रेकफास्ट में इसके शामिल कर सकते हैं। आप मूंग दाल डोसे को हरी चटनी और टमाटर के साथ भी खा सकते हैं।  

गोभी पराठा हो सकता है बेहतर ऑप्शन

वीकेंड में आप सुबह-सुबह गोभी पराठा का आनंद ले सकते हैं। ब्रेकफास्ट में गोभी पराठा एक हेल्दी नाश्ता हो सकता है। इसको आप दही के साथ खा सकते हैं। यह हेवी नाश्ता होने के कारण आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।