Grey hair herbal remedies: क्या आपके भी बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं? क्या आपने अपने बालों को रंगना शुरू कर दिया है खासकर कि मेहंदी से तो आपको इस हर्बल उपाय को अपनाना चाहिए। दरअसल, इस उपाय के लिए आपको करना ये है कि आप सहदेवी के पौधे की मदद लें। दरअसल, सेहदेवी के फूल और पत्तियों में कुछ ऐसे बायोएक्टिव इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो कि सफेद बालों को काला कर सकते हैं। इसके अलावा ये बालों के टैक्सचर को बेहतर बना सकते हैं और बालों की कई समस्याओं में कमी ला सकते हैं। कैसे, तो उससे पहले जान लेते हैं सफेद बालों की समस्या में कैसे इस्तेमाल करें मेहंदी और फिर सहदेवी।

सफेद बालों के लिए मेहंदी में मिलाकर लगाएं सहदेवी-Sehadevi with Henna Mehndi

सामग्री
-मेहंदी
-सहदेवी
-पानी
-नींबू का रस

कैसे तैयार करें मेहंदी सहदेवी पेस्ट

-मेहंदी सहदेवी पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ा सा पानी गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
-इसमें सहदेवी के पत्तियां और डंठल आदि को रख दें।
-अच्छे से उबाल लें।
-अब इस पानी को छान लें और फिर इसमें थोड़ा मेहंदी पाउडर मिलाएं।
-ऊपर से इसमें नींबू का रस मिलाएं।
-सबको अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
-इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें और फिर इसे बालों में लगाएं।
-नॉर्मली जितना आप बालों को सुखा लेते हैं उतना ड्राई कर लें।
-फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें।

बालों में मेहंदी और सहदेवी पेस्ट लगाने के फायदे-Sehadevi with Henna Mehndi Benefits

सफेद बालों की समस्या का उपाय

सफेद बालों की समस्या में सहदेवी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है। सहदेवी के एंटीऑक्सीडेंट बालों की रंगत बढ़ाने के साथ इन्हें लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करते हैं। सहदेवी के इस्तेमाल बाल हमेशा एक ही रंग में नजर आते हैं।

बालों की चमक बढ़ाता है

बालों में मेहंदी और सहदेवी का पेस्ट लगाने से इनकी चमक बढ़ जाती है। बाल अंदर से खूबसूरत नजर आते हैं और बाहर से भी शाइन करते हैं। इसके अलावा बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। इतना ही नहीं जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या बनी रहती है उनके लिए भी सहदेवी फायदेमंद है। ये स्कैल्प से डैंड्रफ को साफ करने और फिर बालों का झड़ना कम करने में मददगार है। आगे जानते हैं मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल लगाने से क्या होता है? जानें और जरूर ट्राई करें ये त्वचा के लिए घरेलू उपाय