Healthy Ragi Burfi Recipe: बढ़ते वजन से अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं। मोटापे के डर से कई बार महिलाएं मीठा खाना बंद कर देती हैं। लेकिन शुगर क्रेविंग को शांत करने के लिए आप कुछ ऐसी चीजों को डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। जो न केवल खाने में स्वादिष्ट होती हैं बल्कि ये महिलाओं के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इन्हें खाने से न तो आपको वजन बढ़ने की टेंशन रहेगी और न ही इसके कोई दुष्प्रभाव देखने को मिलेंगे। यहां हम रागी की बर्फी की बात कर रहे हैं। रागी महिलाओं के लिए बेहद पौष्टिक अनाज है। इससे शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी नहीं होती है। अक्सर महिलाएं खून की कमी से परेशान रहती हैं ऐसे में उन्हें इसका सेवन करना चाहिए। इससे एनीमिया का खतरा भी कम होता है।
रागी बर्फी बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 कप रागी आटा
बादाम और पिस्ता
1/4 कप काजू, कद्दूकस किया हुआ
1/2 कप बेसन
1/2 कप गुड़
1/2 कप घी
1/4 कप मिल्क पाउडर
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1/4 कप दूध
रागी की बर्फी कैसे बनाएं?
सुपरफूड रागी से बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में घी गर्म करें। इसके बाद उसमें बेसन को डालकर भून लें। इसे तब तक भूनें जब तक इसका रंग गहरा न हो जाए। इसके बाद रागी का आटा मिलाएं। अपने स्वाद अनुसार गुड़ या चीनी इसमें डालें। अब दूध और मिल्क पाउडर डालकर मिक्स करें। इसके बाद काजू डालें। इलायची पाउडर मिक्स करें। दूध डालें और धीरे-धीरे मिलाते रहें। बर्फी का मिश्रण गाढ़ा होने पर इसे थाली में डालें। लास्ट में बादाम और पिस्ता की डेकोरेट करें। अपने मनमुताबिक शेप में काट लें।
यहां जानिए फायदे
रागी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं।
प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के बाद शरीर को स्वस्थ्य बनाने के लिए इसका सेवन करें।
पीरियड्स में होने वाली थकान और दर्द भी रागी खाने से दूर होती है।
इससे पेट में होने वाली ऐंठन में आराम मिलता है।
रागी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जोकि फायदेमंद होता है।
इससे शरीर में ब्लड फ्लो के दौरान नेचुरल शुगर रिलीज होता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।