Healthy Morning Breakfast: सुबह का नाश्ता शरीर के लिए काफी अहम होता है। अगर दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते के साथ हो तो पूरे दिन बॉडी में एनर्जी रहती है। हालांकि, कई ऐसे लोग भी हैं, जो सोचते हैं कि सुबह के नाश्ते (Morning Breakfast) में क्या खाया जाए। वहीं, कई लोग तो इसको स्कीप ही कर देते हैं।

सुबह के इन नाश्तों से करें दिन की शुरुआत

सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ खाना चाहिए, जो पौष्टिक होने के साथ-साथ पूरे दिन एनर्जी दे। कई  लोग नाश्ते में कचौरी, दूध, लस्सी या फिर जूस लेते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप किस मॉर्निंग ब्रेकफास्ट से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

 सुबह के लिए बेहतरीन नाश्तेः Best Food For Breakfast

दलिया

सुबह के नाश्ते में आप दिलया खा सकते हैं। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो आपके कोलेस्टॉल को कम करने में सहायता कर सकता है। यह पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है और पेट में दर्द और कई अन्य बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। यह वजन को भी कम करता है।

अंडा: Egg

आप सुबह के नाश्ते में अंडा ले सकते हैं। अंडा में प्रोटीन भारी मात्रा में पाया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आप इसको अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से आपका पेट भरा रहेगा और काफी समय तक आपको एनर्जी मिलता रहेगा।

Apple Varieties: हरा, लाल या पीला… कौन सा सेब होता है सबसे फायदेमंद? क्या है इसके बीच का अंतर

चिया सीड्सः Chia Seeds

चिया सीड्स को भी आप सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन बड़ी मात्रा में पाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर चिया सीड्स में प्रोटीन के अलावा एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है। इस सीड्स को सुपरफूड भी माना जाता है। यह वजन घटाने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है।  

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।