प्रेग्नेंट होने की एक उम्र होती है। आज के समय में हर कोई अपना करियर बनाने के बाद परिवार बनाने के बारे में सोचता है। लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पहले जल्दी शादी हो जाती थी, जिसकी वजह से फैमिली प्लानिंग में भी देरी नहीं होती थी। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं होता। 30 साल से ज्यादा उम्र के बाद प्रेग्नेंसी में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर आपकी उम्र 35 साल से ज्यादा हो गई और आप प्रेग्नेंट हैं तो आपको डॉक्टरों के चक्कर ज्यादा लगाने पड़ेंगे। ऐसे में कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं। इसके अलावा सामान्य डिलीवरी की संभावना भी कम हो जाती है, साथ ही गर्भपात का भी खतरा बढ़ जाता है। इस उम्र में शरीर में एनर्जी भी नहीं रहती जिसका असर बच्चे की देखभाल पर भी पड़ता है। साथ ही इस उम्र में प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को कई गंभीर बीमारियां भी घेर लेती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अधिक उम्र में प्रेग्नेंट होने से आप पर और आपके बच्चे की सेहत पर क्या असर पड़ता है।

मानसिक रूप से कमजोर- जो महिलाएं 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होती हैं, उनके बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हो सकते हैं।

गर्भपात- अधिक उम्र में प्रेग्नेंट होने से अपने से 5 साल कम उम्र की महिला के मुकाबले बच्चा गिरने की संभावना 10 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

हाई ब्लड प्रेशर- इस दौरान प्रेग्नेंट महिला में ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है जो बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है।

सामान्य डिलीवरी ना होना- अधिक उम्र में प्रेग्नेंट महिला में सामान्य डिलीवरी की संभावना कम हो जाती है। इसकी जगह ऑपरेशन का सहारा लेना पड़ता है। उन्हें डिलीवरी के समय समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती हैं।

कैंसर का खतरा- अधिक उम्र में प्रेग्नेंट होने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या बढ़ जाती है। प्रेग्नेंसी के समय शरीर में कई हार्मोनल बदलाव आने लगते हैं जिसके कारण कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक सामान्य प्रेग्नेंसी के मुकाबले अधिक उम्र में प्रेग्नेंट होने पर 30 प्रतिशत तक ब्रैस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।