गर्मी के मौसम में आंवला बॉडी के लिए काफी बेहतर होता है। इसको खाने से शरीर ठंडा रहता है। दरअसल, आंवले को आयुर्वेद में सुपर फूड कहा गया है। इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और बॉडी को ठंडा करने वाले कई गुण होते हैं। इसको गर्मी में भी सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
आंवला और पुदीना का जूस
गर्मी के मौसम में आप आंवले और पुदीने का जूस भी पी सकते हैं। दरअसल, आंवला और पुदीना का जूस एक बेहतरीन ड्रिंक है, जो बॉडी को ठंडक देता है। इसको पीने से पाचन भी बेहतर होता है। आंवले का ताजा जूस शरीर को भी डिटॉक्स करता है।
कैसे बनाएं आंवले और पुदीना का जूस?
पुदीना और आंवले का जूस बनाने के लिए आप दो आंवले को कट कर मिक्सी में डालें और अब इसमें अदरक और पुदीने के कुछ पत्तों को डाल लें। इसके अलावा आप काला नमक, भुना जीरा, नींबू रस और पानी को डालकर सही से पेस्ट तैयार कर लें। अब आप इसको छानकर साफ जार में निकाल लें। आप इसमें कुछ और पानी मिलाकर पी सकते हैं।
आंवले की चटनी
आप आंवले की चटनी भी बना सकते हैं। इसके लिए आप आंवला, धनिया, पुदीना और हरी मिर्च को मिक्सर में डाल लें और चटनी बना लें। आंवले की चटनी खाने से पाचन बेहतर होती है। इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है।
दही के साथ लें आंवला पाउडर
आंवला का सूखा पाउडर आप दही के साथ भी हर रोज ले सकते हैं। इसमें आप हल्का शहद भी मिला सकते हैं। इसके सेवन से न सिर्फ आप ठंडा महसूस करेंगे, बल्कि इससे पाचन और इम्यून सिस्टम दोनों बेहतर होता है। गर्मी के मौसम में यह हीट स्ट्रोक से भी बचाने में मदद करता है।
आंवला का स्मूदी या सलाद
आंवले को स्मूदी या फिर सलाद के माध्यम से भी डेली डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसको आप कद्दूकस कर के सब्जी या फिर सलाद में मिला सकते हैं। आप इसका स्मूदी भी बना सकते हैं। आगे पढ़िएः इंस्टेंट एनर्जी के लिए पिएं ये बिहारी ड्रिंक, गर्मी से मिलेगी राहत; इस तरह आसानी से करें तैयार