स्वाद में मीठा अंजीर सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसका सेवन सुखाकर ड्राई फ्रूट के रुप में किया जाता है साथ ही इसे फल के रूप में खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अंजीर का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी होने के साथ-साथ चेहरे और बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं अंजीर के फायदे के बारे में।
1. एनीमिया ठीक करता है- आयरन की कमी से शरीर में खून की भी कमी हो जाती है जिससे एनीमिया की समस्या पैदा हो जाती है। इस समस्या को कम करने के लिए अंजीर का सेवन करना फायदेमंद होता है। अंजीर खाने से शरीर को आयरन मिलता है और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी नहीं होती है।
2. बालों का झड़ना कम होता है- अंजीर में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन ए, सी और आयरन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। यहीं कारण है कि अंजीर का सेवन करने से बाल जड़ों से मजबूत बनते हैं।
3. त्वचा को खूबसूरत बनाता है- अंजीर में विटामिन सी आदि कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। अंजीर का सेवन करने से पिंपल्स नहीं होते और त्वचा खूबसूरत बनती है।
4. इम्यून सिस्टम मजबूत होता है- अंजीर पोषक तत्वों का घर होती है। इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बार-बार बीमार पड़ने जैसी समस्या पैदा नहीं होती है।
5. वजन कम होता है- अंजीर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से बार-बार भूख नहीं लगती है इसलिए वजन कम करने के लिए भी अंजीर खाना फायदेमंद होता है।