Hartalika Teej Special Mehandi Designs: अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए 26 अगस्त को सुहागिन महिलाएं हरतालिक तीज का व्रत रखेंगी। इस दिन व्रत करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति मिलती है। पूजन-पाठ के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार करेंगी। अगर आप भी अपने हाथों को नई नवेली दुल्हन की तरह दिखाना चाहती हैं तो आपको इस बार अरेबिक या मोरक्कन मेहंदी की डिजाइन के बजाए ब्राइडल स्टाइल मेहंदी ट्राई करना चाहिए। यहां हम आपके लिए बैक हैंड के लिए टॉप 10 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं।

हरतालिका तीज 2025 पर आपर फूलों वाली डिजाइन (Floral Henna Design for the Back of the Hand) लगा सकती हैं। ये आपके हाथों की सुदंरता को बढ़ा देंगे।

हाथों पर सेमी ब्राइडल डिजाइन (semi bridal design) भी लुभावने लगते हैं। आप इस तरह के डिजाइन भी इस बार हरतालिका तीज 2025 पर लगावा सकती हैं।

हरतालिका तीज 2025 पर बैक हैंड पर लगाने के लिए आप मॉर्डन डिजाइन की हिना डिजाइन (Henna Designs Modern) भी ट्राई कर सकती हैं।