Hartalika Teej 2019 songs, time, vidhi, muhurat and date: हरतालिका तीज के सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस साल यह पर्व 1 और 2 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाएगा। हालांकि इस बार हरतालिका तीज के तारीख को लेकर लोग काफी असमंजस में हैं। बता दें कि इस साल 1 सितंबर को सुबह 8 बजकर 27 मिनट से लेकर 2 सितंबर को सुबह 8 बजकर 35 मिनट तक तीज का शुभ मुहूर्त है। अगर आप 2 सितंबर को व्रत रखने का सोच रही हैं तो सूर्योदय होने के बाद दो घंटे के अंदर पूजा कर लें। हरतालिका तीज उत्तर भारत यानि बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड भी अधिक धूम-धाम से मनाया जाता है।

इस हरतालिका तीज के मौके पर आप अपने घर में इन गानों और भजन को जरूर बजाएं। इन गानों के बिना हरतालिका तीज का यह त्योहार अधूरा है। ये वो गानें हैं तो Youtube पर बहुत ट्रेंड कर रहे हैं। ‘रखिह सिनुहा आबाद’ एक भोजपुरी गीत है जिसे मोनालिसा ने गाया है। यूट्यूब पर इस गाने को अबतक लगभग 461336 views मिल चुके हैं। भोजपुरी गाने के फैन्स इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं। गाने पर अच्छे-अच्छे कमेंट्स भी लिखकर भेज रहे हैं।

हरतालिका तीज का यह गाना भी Youtube पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने का नाम ‘जनम जनम का साथ’ है। यह गाना 2017 का है। इस गाने को लगभग 2621607 views मिल चुके हैं। इसके अलावा गाने को 5.8 हजार से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। फैन्स के लगभग 392 कमेंट्स भी आ गए हैं। इस गाने को हर कोई सुन सकता है और इस खास मौके पर बजा सकता है।

हरतालिका तीज के मौके पर आप इन गानों को जरूर सुनें। ये गानें आपके इस त्योहार को और अच्छे और मजेदार बना देंगे। इन गानों से बोल आपके मन को एक सुकून पहुंचाएंगें। साथ ही आपके घर को एक अगल माहौल भी देगा।