World Environment Day 2020 Theme, Slogans, Quotes: दुनियाभर में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी। इस दिन पूरी दुनिया में सबसे अधिक पौधारोपण होता है। यही एक ऐसा दिन है जिसमें लोग पर्यावरण के बारे में सोचते हैं। प्रकृति मानव जीवन में अहम भूमिका निभाता है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता और राजनीतिक चेतना जागृत करने के लिए पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेहतरीन कोट्स, मैसेज और इमेज भेजकर उन्हें विश कर सकते हैं और इस दिन की खासियत के बारे में उन्हें जागरूक कर सकते हैं।

1. अगर हम पर्यावरण का नाश करेंगे,
तो हमारे पास समाज भी नहीं बचेगा।।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

2. मावन जीवन है खतरे में
इसमें है हम सबकी समझदारी
पेड़ लगायेंगे और पेड़ बचायेंगे
पर्यावरण सुरक्षा की लो जिम्मेदारी।।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

3. अपनी दुनिया को साफ और हरा रखें
पेड़ बचाओ, पर्यावरण बचाओ
स्वच्छ शहर, ग्रीन सिटी
हैप्पी वर्ल्ड पर्यावरण दिवस 2020

4. विज्ञान का कद तुम कभी इतना नही बढ़ा पाओगे
कि पर्यावरण प्रदूषण करके, प्राकृतिक आपदाओं से बच जाओगे
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

5. पर्यावरण प्रदूषण जो इतना फैलाओगे
तो प्राकृतिक आपदाओं से कैसे बच पाओगे
कुछ भी नहीं होगा विश्व पर्यावरण दिवस मानने से
पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

6. दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए
हर कोई दौड़ में शामिल हो जाता है
अच्छे ग्रहों को ढूंढना मुश्किल है पृथ्वी बचाओ
क्योंकि घर की तरह कोई जगह नहीं है।।
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

7. पड़े-पौधों की हरियाली इसमें छुपी है हमारी ख़ुशहाली
पेड़-पौधों को जो इस तरह करोगे नष्ट
ऑक्सीजन कम मिलेगा और सांस लेने में होगा कष्ट
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं