Happy Women’s Day 2024 Hindi Wishes Quotes Images Messages: 8 मार्च यानी आज का दिन पुरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं द्वारा किए गए उस विरोध का जश्न है जो एक सदी पहले महिलाओं ने किया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक श्रम आंदोलन था जिसकी बुनियाद क्लारा जेटकिन नाम की एक महिला ने रखी थी। इस दिन को खास मनाने की शुरुआत साल 1908 में हुई थी। सन 1908 में अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 15000 महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए एक परेड निकाली थी। अमरीका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का एलान किया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव 1910 में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में कामकाजी महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया था।
Happy Women’s Day 2024 Wishes Images, Quotes, Greetings LIVE: Download and Send
महिला दिवस महिलाओं को सम्मान दिलाने, उनको अधिकार दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए खासतौर पर मनाया जाता है। आज महिलाएं हर फिल्ड में अपनी अहमियत को बरकरार रखे हुए हैं। पायलेट,नर्स,डॉक्टर,कंडक्टर, बस चलाने से लेकर भारतीय सेना तक में महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं। महिला दिवस महिलाओं का हौसला बढ़ाने का दिन है ताकि देश और दुनिया की महिलाएं खुद को कमजोर नहीं माने और मर्दों की बराबरी करके आगे बढ़ें। आप भी महिला दिवस के मौके पर अपनी बहन,मां,दोस्त और साथी को इस दिन की बधाई देना चाहते हैं तो इन खूबसूरत मैसेज को भेजें।

प्रेम अधूरा औरत के बिना
मान अधूरा औरत के बिना
घर अधूरा औरत के बिना
संसार अधूरा औरत के बिना।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

नारी एक मां है उसकी पूजा करो
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो
नारी एक भाभी है उसका आदर करो
नारी एक पत्नी है उसे प्रेम करो
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो
Happy Women’s Day 2024

नारी हर जान का तुम आधार हो,
नफरत भरी इस दुनिया में तुम ही तो प्यार हो
Happy Women’s Day 2024

मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर
रिश्तों में बंध गई थी दुनिया सारी
हर पग को रोशन करने वाली
वो शक्ति तुम्हीं हो नारी
Happy Women’s Day 2024

औरत वो नहीं सुनना चाहती है जो आप सोचते हैं,
औरत वो चाहती है जो वो सोचती है.
Happy Women’s Day 2024