Happy Women’s Day (महिला दिवस) 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages in Hindi : हर साल 8 मार्च के दिन को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के योगदान, उनके त्याग और साहस को समर्पित है। गौरतलब है कि आज महिलाएं घर के बाहर भी हर क्षेत्र में अपनी कीर्ति स्थापित कर रही हैं। कला से लेकर खेल, बिजनेस, साइंस से लेकर टेक्नोलॉजी हर क्षेत्र में महिलाओं ने झंडे गाड़े हैं। उनके इसी योगदान और साहस को महत्व और सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाता है।
Happy Mahashivratri 2024 Wishes Images, Quotes, Greetings LIVE: Download and Send
ऐसे में इस महिला दिवस आप अपनी करीबी महिलाओं को खास बधाई संदेश भेजकर उनका दिन स्पेशल बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें अपनी स्पेशल वुमेन को भेजकर आप यह अहसास करा सकते हैं कि उनकी आपके जीवन में कितनी अहमियत है।
Mahashivratri 2024 Puja Vidhi, Muhurat LIVE
Happy Women’s Day 2024 Wishes, Images, Shayari: इन संदेशों और खूबसूरत तस्वीरों के साथ अपनों को दें महिला दिवस की बधाई
कभी महबूबा, तो कभी मोहब्बत बन जाती हूं,
सूना हो मां का आंचल, तो ममता की मूरत बन जाती हूं।
नमन इन महिलाओं को
बहू रानी और सास मां होती है,
नारी के सम्मान की ऐसी कहानी होती है।
यह तेरी मेहनत और लगन का परिणाम है,
आज सबकी नजरों में तेरे लिए सम्मान है।
यह तेरी मेहनत और लगन का परिणाम है,
आज सबकी नजरों में तेरे लिए सम्मान है।
हर घर की नींव कहलाती है,
महिला घर को परिवार बनाती है।
उसे हम पर तो देते हैं मगर उड़ने नहीं देते
हमारी बेटी बुलबुल है मगर पिंजरे में रहती है
इस पंछी को खुले आकाश में उड़ने दो
Happy Women’s Day 2024
तुम भी आख़िर हो मर्द क्या जानो
एक औरत का दर्द क्या जानो
Happy Women’s Day 2024
मिट्टी पे नुमूदार हैं पानी के ज़ख़ीरे
इनमें कोई औरत से ज़ियादा नहीं गहरा
शहर का तब्दील होना शाद रहना और उदास
रौनक़ें जितनी यहां हैं औरतों के दम से हैं
बताऊं क्या तुझे ऐ हम-नशीं किस से मोहब्बत है
मैं जिस दुनिया में रहता हूं वो इस दुनिया की औरत है
चलती फिरती हुई आँखों से अज़ाँ देखी है
मैं ने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है
Happy Women’s Day 2024
वह ख्वाब बुनते-बुनते दिन की रोशनी से महरूम रह गई
उसकी रातें भी बच्चों को सुलाने में ही गुजर गई
जिस घर में नहीं है उसके नाम की तख्ती
सारी उम्र उसकी उसी घर को सजाने में गुजर गई।
Happy International Women’s Day
हम जिन्हें जानते हैं, जिनके जैसे होने की कामना करते हैं,
जिनके होने से हमारा अस्तित्व है, उन महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।
मुस्कुराकर, हर दर्द भुलाकर रिश्तों में बांध लेती है दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति है एक नारी।
नमन तुझे है आज की नारी,
अब तू नहीं रही बेचारी,
कर सकती तू सारे काम,
आज की नारी तुझे सलाम।
ईश्वर की सबसे सुंदर रचना, औरत के हर रूप को प्रणाम।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हर घर की नींव कहलाती है,
महिला घर को परिवार बनाती है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,
जीवन के हर सुख-दुख में शामिल है वो,
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो,
नमन है उन सब नारियों को,
जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं जो।
Happy Women’s Day
दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।
महिला दिवस की शुभकामनाएं
सन् 1910 में क्लारा जेटकिन नाम की एक महिला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद रखी थी। उस समय ये कामगारों के आंदोलन से निकला था। हालांकि, समय के साथ इस दिन को महिलाओं के मान-सम्मान, समाज, सियासत और आर्थिक क्षेत्र में उनकी तरक्की के जश्न के तौर पर मनाया जाने लगा।