Happy Women’s Day (महिला दिवस ) 2024 Hindi Wishes Images, Messages: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वो खास दिन हैं जो कामगारों के आंदोलन से निकला है और जिसकी बुनियाद महिलाओं ने खुद रखी है। लगभग एक सदी से ज्यादा समय से दुनियाभर में इस दिन को मनाया जा रहा है। आज से 115 साल पहले 1908 में इस दिन को मनाने का चलन शुरू हुआ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज समाज में, सियासत में, और आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की तरक़्क़ी का जश्न मनाने का दिन बन चुका है। ये दिन औरतों और मर्दों के बीच होने वाली असमानता को दूर करता है।
Happy Women’s Day 2024 Wishes Images, Quotes, Greetings LIVE: Download and Send
लड़कियों का कौशल बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं भी चलाती हैं। सरकार ने लड़की की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 कर दी ताकि वो अपनी जिंदगी जी सके। अपनी पसंद और नापसंद को जाहिर कर सके। 21 साल की उम्र में अगर लड़की की शादी होगी तो वो शारीरिक रूप से मजबूत होगी। कम उम्र में शादी और फिर बच्चे होना लड़कियों को कुपोषण का शिकार बना देता हैं। लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें अच्छी तालीम देना जरूरी है। हालांकि समाज के नजरिये में बदलाव आया है। आज बेटी को भी बेटे की तरह ही सम्मान दिया जाता है। उसके भी नाज़ नखरे उठाएं जाते हैं और उसे तालीम दी जाती है।
महिलाओं को समर्पित इस दिन के लिए महिलाओं का हौसला और उनका संघर्ष जिम्मेदार है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आने वाली पीढ़ी को इस दिन की बधाई देना चाहते हैं तो अपने दोस्तों और साथियों को ये खूबसूरत और हौसला बढ़ाने वाले मैसेज वॉट्सएप करें।

नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हर घर, हर दिल, हर एहसास,
खुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है,
केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

नारी एक मां है उसकी पूजा करो,
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक पत्नी है उसका प्रेम करो,
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।