Tulsi Vivah Wishes in Hindi: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस दिन तुलसी और शालिग्राम भगवान की विधिवत पूजा की जाती है। इस वर्ष तुलसी विवाह 2 नवंबर को पड़ रहा है। इस शुभ अवसर पर महिलाएं व्रत रखती हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार तुलसी विवाह संपन्न करती हैं।
वहीं, तुलसी विवाह के इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन बधाई संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।
इन संदेशों से अपनों को दें तुलसी विवाह 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Tulsi Vivah 2025

दुल्हन बनी है तुलसी,
दूल्हा शालिग्राम
जग में गूंजे जयकारा
शुभ है इनका नाम।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं!
सुख और संपदा का आगम होगा,
जब शालिग्राम और मां तुलसी का मिलन होगा।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाए!
ऊं श्री तुलस्यै विद्महे।
विष्णु प्रियायै धीमहि।
तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्।।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं!
आज तुलसी विवाह का शुभ अवसर है,
मेरी इच्छा है कि आप देवी तुलसी और
श्री विष्णु के दिव्य विवाह के साक्षी बनें।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं!
Tulsi vivah wishes quotes

हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान है,
जिस घर में ये तुलसी रहती,
वो घर स्वर्ग सामान है।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं!
Tulsi Vivah 2025 Hindi Wishes
जिस घर के आंगन में हो तुलसी
वो घर स्वर्ग समान है।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं!
Tulsi Vivah 2025
महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं!
Tulsi Vivah 2025 Wishes in Hindi

देवी तुलसी और भगवान विष्णु आपको
दुनिया की सभी अच्छाइयों का आशीर्वाद दें।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं!
तुलसी का श्रृंगार करो,
शालिग्राम का ध्यान करो,
ऐसी जोड़ी कहां मिलेगी,
आओ कन्यादान करो।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं!
Tulsi vivah 2025 Wishes Quotes
