Happy Sharad Purnima 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का बेहद महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, इस खास दिन पर चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है, ऐसे में शरद पूर्णिमा की रात को चांद से अमृत की बरसात होती है। इसके अलावा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन जो भी व्यक्ति स्नान-दान के साथ सच्चे मन से मां लक्ष्मी और शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करता है, उसे मन चाहे फल की प्राप्ती होती है। ऐसे में पूजा-पाठ के महत्व से ये दिन बेहद खास है। हालांकि, क्योंकि हर पर्व की शुरुआत बधाइयों के साथ होती है, ऐसे में लोग शरद पूर्णिमा के मौके पर एक-दूसरे को ढेरों शुभकामनाएं भी देते हैं।

इन साल शरद पूर्णिमा की शुरुआत आज यानी 16 अक्टूबर की रात 08 बजकर 41 मिनट से हो रही है। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ खास बधाई संदेश लेकर आए हैं, पूजा-पाठ से अलग आप इन संदेशों के साथ अपनों को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।

इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं:

हो आप पर धन की वर्षा अपार,
मिले सुख समृद्धि बेशुमार,
हर रात बनकर आए शरद पूर्णिमा,
मिले जीवन में खुशियां बेशुमार।

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

घर में धन की बरसात हो,
लक्ष्मी का वास हो,
सभी संकटों का नाश हो,
मन में सदा शांति का वास हो।

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर खुशी मनाएं
चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले न समाएं
सर नवा कर अपना जीवन को समृद्ध बनाएं

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा की रात्रि का दिलकश है निखार,
इसमें बरसे है सिर्फ देवताओं का प्यार-दुलार,
बने चंद्रमा की चांदनी आपके लिए खुशगवार।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

बता दें कि इस साल शरद पूर्णिमा के दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। इस योग में ही खीर बनाने की भी सलाह दी जाती है।

ऐसे में यहां क्लिक कर पढ़ें कि इस साल ये योग कितने बजे शुरू होगा और इसका समापन कब हो रहा है। साथ ही जानें कि कि शरद पूर्णिमा 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है| शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं!