Happy Republic Day (Gantantra Diwas) 2020 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos, Pictures, Pics: भारत इस बार अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हम भारतवासियों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन है। 1950 में इसी दिन पहली बार अपने देश का संविधान लागू हुआ और हम पूर्ण रूप से एक गणतांत्रिक देश के वासी बने।खास बात यह है कि संविधान को अपने अस्तित्व में आने में पूरे 2 साल 11 महिने और 18 दिन का समय लगा। गणतंत्र दिवस के दिन जहां सभी को झंडा फहराने की उत्सुकता होती है वहीं दफ्तर और स्कूल में छुट्टी होने की वजह से लोग आराम फरमाना भी पसंद करते हैं। साथ ही अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को देशभक्ति से जुड़े संदेश भेजकर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हैं। इस दिन किस तरह के संदेश भेजे जाएं वो आप यहां देख सकते हैं।
1. चलो फिर से खुद को जगाते हैं,
अनुशासन का डंडा फिर से घुमाते हैं,
सुनहरा रंग है गणतंत्र का शहीदों के लहू से,
ऐसे शहीदों को हम सब सर झुकाते हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
2. आज जब तिरंगा देखा मैंने,
मेरे वतन की याद आने लगी,
आज जब राष्ट्रगान सुना मैंने,
मुझे वतन की खुशबू सताने लगी।
26 जनवरी की शुभकामनाएं।
3. वीरों के बलिदान की कहानी हैं ये,
मां के कुर्बान लालों की निशानी हैं ये,
यूं लड़ लड़ कर इसे तबाह ना करना,
देश है कीमती, उसे धर्म के नाम पर नीलाम ना करना।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
4. भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान,
दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान।
सब धर्मों को देकर मान, रचा गया इतिहास,
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
5. ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
6. आजादी की शाम कभी न होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे,
बची हो जो एक बूंद भी गरम लहू की,
तब तक भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
7. चढ़ गए जो हंसकर सूली,
खायी जिन्होंने सीने पर गोली,
हम उनको प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देश पर
हम उनको सलाम करते हैं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
