Republic Day 26 January Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल भारत अपने गणतंत्र का 76वां वर्षगांठ मना रहा है। भारत के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस देश के गौरवपूर्ण इतिहास का प्रतीक है। इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था।

गणतंत्र दिवस के दिन देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ का पर भव्य परेड का आयोजन होता है। यहां पर देश की अखंडता, विविधता में एकता और सैन्य ताकत की झलक देखने को मिलती है।  ऐसे में इस खास मौके पर आप अपनों के साथ खास शुभकामना संदेश शेयर कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए ऐसे ही कुछ संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं।

वीरों के बलिदान की कहानी है ये,
मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये,
यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना,
देश को धर्म के नाम पर नीलाम ना करना,
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं ।
Happy Republic Day 2025

देश की शान देशभक्तों से है,
देशभक्तों से है देश का मान,
हम सभी उस देश के फूल हैं यारों,
जिस देश का नाम है हिंदुस्तान।
गणतंत्र दिवस की ढेरों बधाई!
Happy Republic Day 2024 Wishes

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
Republic Day 2025 Wishes Images, Hindi Quotes

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना,
हिन्दी हैं हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा।
आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Republic Day 2025 Wishes

इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी,चिरागों को जलाये रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाजद की हमने,
उस तिरंगे को आंखों में बसाये रखना।
गणतंत्र दिवस की अनंत मंगलकामनाएं!
republic day 26 january images