Republic Day 2023 Images, Quotes, Wishes: भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मनाने जा रहा है। 2023 में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को है। 26 जनवरी 1950 में इसी दिन संविधान (constitution)एक कानूनी दस्तावेज बना था। गणतंत्र दिवस भारतीय गणतंत्र का प्रतीक है। लोग इस दिन को राष्ट्रगान (national anthems),गाने सुनकर (songs)और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं (greetings),गणतंत्र दिवस पर कोट्स (Quotes)भेजकर मनाते हैं।

भारतीय संविधान की स्थापना का सम्मान करने के लिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को मनाया जाता है। इस दिन लोग देश की राजधानी में होने वाले उत्सवों में भाग लेते हैं। गणतंत्र दिवस पर परेड में देश की विभिन्न संकृतियों की झलक के साथ सेना का पराक्रम बढ़ाने वाली झलकियां भी देखी जाती है। सैन्य परेड उन लोगों के सम्मान को ज़ाहिर करती है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली थी।

हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन परेड निकलती है जिसे देखने लोगों की भारी तादाद जमा होती है। नई दिल्ली में आप गणतंत्र दिवस की परेड देख सकते हैं। इस दिन छुट्टी मनाने का उद्देश्य संविधान का सम्मान करना है। संविधान के निर्माण में लगभग दो साल, ग्यारह महीने और अठारह दिन लगे। गणतंत्र दिवस के दिन वायु सेना, सेना और नौसेना सभी कर्तव्य पथ में परेड करते हैं। आपको बता दें कि कर्तव्य पथ (kartavya path)का दूसरा नाम राजपथ (Rajpath)था।

इस खास मौके पर भारत के राष्ट्रपति, जो भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में भी कार्य करते हैं, उनका अभिनंदन किया जाता है। हर साल, राष्ट्रपति उन नागरिकों को पद्म पुरस्कार प्रदान करते हैं, जिन्होंने अपने राष्ट्र के विकास और उन्नति में महत्वपूर्ण सहायता की है। इस खास दिन को आप भी अपने दोस्तों,साथियों और रिलेटिव के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इन खास संदेशों के जरिए एक-दूसरों को बधाई दे सकते हैं। आइए कुछ खूबसूरत मैसेज और कोट्स आपको बताते हैं जिन्हें आप एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं।

Also Read
President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को 11 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से करेंगी सम्मानित, PM MODI भी करेंगे बात

सारे जहां सेअच्छा हिन्दोस्तां हमारा,
हम बुलबुले हैं इसके,
ये गुलिस्तान हमारा…
Happy Republic Day 2023

ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Republic Day 2023

ये नफरत बुरी है, ना पालो इसे
दिलों में है नफरत तो निकालो इसे
ना तेरा, ना मेरा, ना इसका, ना उसका
ये सबका वतन है, बचा लो इसे!!
Happy Republic Day 2023

चलो फिर से खुद को जगाते हैं,
अनुशासन का डंडा फिर से घुमाते हैं,
सुनहरा रंग है गणतंत्र का शहीदों के लहू से,
ऐसे शहीदों को हम सब सर झुकाते हैं।
Happy Republic Day 2023

आज जब तिरंगा देखा मैंने,
मेरे वतन की याद आने लगी,
आज जब राष्ट्रगान सुना मैंने,
मुझे वतन की खुशबू सताने लगी।
Happy Republic Day 2023

चढ़ गए जो हंसकर सूली,
खाई जिन्होंने सीने पर गोली,
हम उनको प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देश पर
हम उनको सलाम करते हैं।
Happy Republic Day 2023