Happy Republic Day 2022 Wishes, Quotes And Images: इस साल 26 जनवरी को भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। आज ही के दिन साल 1950 में देश को अपना संविधान प्राप्त हुआ था। आजादी के करीब ढाई सालों बाद देश को अपना संविधान मिला था, जिसकी रूप रेखा संविधान सभा में पहली बार डॉक्टर बीआर अंबेडर ने साल 1948 में पेश की थी। यूं तो संविधान 26 नवंबर, 1949 को ही तैयार हो गया था, लेकिन इसे दो महीनों बाद यानी 26 जनवरी को लागू किया गया था।

संविधान के लागू होने के बाद इसके निर्माताओं का विचार था कि इसे ऐसे रूप में मनाया जाए, जिसका संबंध पहले से ही राष्ट्रीय गौरव से हो। ऐसे में 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर भारत की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सैन्यकर्मियों की परेड के साथ-साथ राज्यों की झाकियां और तरह-तरह के नृत्य भी पेश किये जाते हैं।

इस खास दिन टीवी पर भी देशभक्ति की कई शानदार फिल्में दिखाई जाती हैं। लेकिन इन सबसे इतर गणतंत्र दिवस को देशभक्ति से ओत-प्रोत कुछ संदेशों को परिजनों व सहकर्मियों से साझा करके और भी खास बनाया जा सकता है, जो इस प्रकार है-

भारत माता तेरी गाथा,
सबसे ऊंची तेरी शान,
तेरे आगे शीश झुकाएं,
दें तुझको सब सम्मान
भारत माता की जय
हैप्पी रिपब्लिक डे 2021।।

कोई हस्ती कोई मस्ती कोई चाह पे मरता है
कोई नफरत कोई मोहब्बत कोई लगाव पे मरता है
यह देश है उन दीवानों का यहां
हर बंदा अपने हिंदुस्तान पे मरता है!!
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

ना पूछो ज़माने से
कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।।

कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,
कभी तपती धूप में जल कर देख लेना,
कैसे होती है हिफाज़त मुल्क की,
कभी सरहद पर चल कर देख लेना।
जय हिंद, जय भारत।।

आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस 2022 की बधाई।।

Live Updates
19:49 (IST) 25 Jan 2022
Happy Republic Day 2022…

19:18 (IST) 25 Jan 2022
भारतीय सैनिक कहते हैं…

भारतीय सैनिक कहते हैं…

इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,

रौशनी होगी, चिरागों को जलाये रखना।

लहू देकर जिसकी हिफाजद की हमने,

उस तिरंगे को आँखों में बसाये रखना।

आपको और आपके परिवार को

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

18:27 (IST) 25 Jan 2022
Happy Republic Day 2022

वतन की सर-जमीं से इश्क ओ उल्फत हम भी रखते हैं,

खटकती जो रहे दिल में वो हसरत हम भी रखते हैं!

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

17:44 (IST) 25 Jan 2022
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें…

चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,

शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें,

जिसमें बहकर आज़ादी पहुंची थी किनारे पर,

देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।

17:27 (IST) 25 Jan 2022
गणतंत्र दिवस 2021 की शुभकामनाएं!

मन की आज़ादी, शब्दों में ताकत,

खून में पवित्रता, दिलों में जोश,

आइए गणतंत्र दिवस पर देश को सलाम करें।

गणतंत्र दिवस 2021 की शुभकामनाएं!

16:34 (IST) 25 Jan 2022
देशभक्तों से ही देश की शान है…

देशभक्तों से ही देश की शान है,

देशभक्तों से ही देश का मान है,

हम उस देश के फूल हैं यारों

जिस देश का नाम हिंदुस्तान है वंदे मातरम !