Happy Republic Day 2020 Wishes Images, Status, Hindi SMS, Whatsapp Messages, Quotes, Photos: गणतंत्र दिवस के दिन कई स्पेशल प्रोग्राम होते हैं। इस दिन भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और उसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाती है। यह सलामी नौसेना और सेना के जवानों द्वारा भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले सैनिकों को सम्मान देने के लिए दी जाती है। गणतंत्र दिवस पर वीर चक्र, महा वीर चक्र, परम वीर चक्र, कीर्ति चक्र और अशोक चक्र जैसे वीरता पुरस्कारों से लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस दिन लोग अपने परिचितों और रिश्तेदारों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। लोग एक दूसरे को कई राष्ट्रभक्ति के संदेश भी भेजते हैं। ऐसे ही कुछ गणतंत्र दिवस से जुड़े संदेशों को यहां पढ़ें।

Happy Republic Day 2020: Wishes Images, Quotes, Status, Photos, Wallpapers, Pics, Messages

republic day 2020

1. आओ तिरंगा लहरायें, आओ तिरंगा फहरायें,
अपना गणतंत्र दिवस है आया, झूमें, नाचें, खुशी मनायें।

2. अपना 71वां गणतंत्र दिवस खुशी से हम मनाएंगे,
देश पर कुर्बान हुए शहीदों पर श्रद्धा सुमन चढ़ाएंगे।

3. विश्व के सबसे बड़े संविधान का खिताब हमने पाया है,
पूरे विश्व में लोकतंत्र का डंका हमने बजाया है।

Republic Day 2020

4. यह अधिकार हमें देता है, उन्नति करने वाला।
ऊंच-नीच का भेद न करता, पंडित हो या लाला।

5. हम गणतंत्र भारत के निवासी, करते अपनी मनमानी,
दुनिया की कोई फिक्र नहीं, संविधान है करता पहरेदारी।

republic day 2020

6. ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही हैं धर्म वतन का,
बस जियों वतन के नाम पर।

7. मोह निंद्रा में सोने वालों, अब भी वक्त है जाग जाओ,
इससे पहले कि तुम्हारी यह नींद राष्ट्र को ले डूबे,
जाति-पाती में बंटकर देश का बन्टाधार करने वालों,
अपना हित चाहते हो, तो अब भी एक हो जाओ

8. जब देश को खतरा हो गद्दारों से, तो गद्दारों को धरती से मिटाना जरूरी है|
जब गुमराह हो रहा हो युवा देश का, तो उसे सही राह दिखाना जरूरी है|
जब हर ओर फैल गई हो निराशा देश में, तो क्रांति का बिगुल बजाना जरूरी है|

9. इतना सुन्दर जीवन दिया हमें,
कई लोगो की कुर्बानी ने।
फैशन ने अंधा कर दिया हमें,
जोश भरी जवानी में।
क्या समझेंगे हम मौल इस आजादी का,
कभी सहा नहीं दर्द हमने गुलामी का।

10. खूबसूरती ऐसी हैं मेरे वतन की,
शान हैं दिल में तिरंगे की।

जिन्दगी से इतना प्यार न रह गया,
भारत माँ का दुलार ही जीवन बन गया।